जयपुर। सिरोही आधारित निर्माण इकाई वाली और बायो डीजल निर्माता कंपनी कोटयार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के वार्षिक और तिमाही वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।
वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का समेकित राजस्व 28884.92 लाख रुपए से 9.06 फीसदी बढ़कर 31491.54 लाख रुपए दर्ज किया गया है।
इसी प्रकार वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का समेकित कर पश्चात शुद्ध लाभ 1453.33 लाख रुपए से 33.23 फीसदी बढ़कर 1936.40 लाख रुपए दर्ज किया गया है।
वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का समेकित राजस्व 2022.72 लाख रुपए से 214.71 फीसदी बढ़कर 6365.88 लाख रुपए दर्ज किया गया है।
वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का समेकित कर पश्चात शुद्ध लाभ 151.07 लाख रुपए से 520.93 फीसदी बढ़कर 938.05 लाख रुपए दर्ज किया गया है।

