Mumbai : फाइनेंशियल कंटेंट बनाने वालों की मेहनत और जिम्मेदारी को सम्मान देने के लिए शुरू किए गए राष्ट्रीय पहल Kotak Catalyst Awards ने अपने पहले संस्करण के विजेता की घोषणा कर दी है। Kotak Alternate Asset Managers Limited ने आज Himani Chaudhary को इस साल का विजेता घोषित किया। विजेता को इनाम के तौर पर 25 लाख रुपये दिए गए। इस बड़ी इनामी राशि के साथ, Kotak Catalyst Awards भारत में फाइनेंशियल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सबसे बड़े और महत्वपूर्ण सम्मानों में से एक बन गया है।
Kotak Alts के Managing Director, Srini Srinivasan ने कहा कि, “हमने Kotak Alts Catalyst Awards की शुरुआत उन कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मान देने के लिए की है, जो भारत में लोगों को पैसों और निवेश के बारे में जागरूक बनाने में बड़ा योगदान दे रहे हैं। जैसे-जैसे निवेश करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है, दर्शक अब ऐसी जानकारी चाहते हैं जो स्पष्ट हो, सही संदर्भ में हो और जिस पर भरोसा किया जा सके।”
उन्होंने आगे कहा कि, “हमें क्रिएटर्स की तरफ से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जो वित्तीय शिक्षा देने वाली नई पीढ़ी के उत्साह को दर्शाता है। हमारी पहली विजेता, Himani Chaudhary, उस ऊंचे स्तर का बेहतरीन उदाहरण हैं जिसे हम इस क्षेत्र में बढ़ावा देना चाहते हैं।”
Kotak Alts Catalyst Awards के इस पहले साल में 19 राज्यों से 8 अलग-अलग भाषाओं में 600 से अधिक एंट्रीज मिलीं। यह दिखाता है कि डिजिटल क्रिएटर्स आज के समय में लोगों को पैसों के प्रति जागरूक बनाने में कितनी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। आजकल इंटरनेट पर मौजूद गलत जानकारियों और भ्रम को दूर करने के लिए इस अवार्ड की शुरुआत की गई है। इसका मकसद उन क्रिएटर्स को पहचान दिलाना है जो पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निवेशकों के फायदे को ध्यान में रखकर काम करते हैं।
Himani Chaudhary के कंटेंट “Personal Finance और Major Finance Updates” को उसकी साफ और आसान समझ, मौलिकता और भरोसेमंद जानकारी के लिए सम्मानित किया गया।

