Friday, July 17, 2026 |
Home Corporate WorldBank of Baroda ने पेश किया सेहत से जुड़ी सुविधाओं वाला BOB Women Sapphire बचत खाता

Bank of Baroda ने पेश किया सेहत से जुड़ी सुविधाओं वाला BOB Women Sapphire बचत खाता

एक प्रीमियम बचत खाता जो ₹10 लाख तक का कैंसर कवर, चिकित्सकीय परामर्श और बैंकिंग एवं जीवन शैली से जुड़े विशेष लाभ प्रदान करता है

by Business Remedies
0 comments

Mumbai: भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, Bank of Baroda ने आज महिलाओं के लिए एक विशेष प्रीमियम बचत खाता BOB Women Sapphire बचत खाता का शुभारंभ करने की घोषणा की। यह खाता ₹10 लाख तक की कैंसर देखभाल कवरेज योजना, परिवार के छह सदस्यों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श तथा दवाओं एवं पैथोलॉजी टेस्ट पर रियायतों सहित सेहत से जुड़े कई लाभ प्रदान करता है।

यह खाता श्रेष्ठ बैंकिंग और जीवन शैली से जुड़े लाभ भी प्रदान करता है। इसके साथ ही, खाताधारक को BOB Bhumi RuPay Select Debit Card प्रदान किया जाएगा जो घरेलू हवाई अड्डे पर लाउंज एक्सेस, निःशुल्क जिम सदस्यता, स्वास्थ्य जांच, स्पा/सैलून सत्र तथा OTT सब्स्क्रिप्शन जैसे प्रीमियम लाइफस्टाइल सुविधाओं के साथ आता है। खाताधारकों को एक प्रीमियम, महिला-केंद्रित क्रेडिट कार्ड, BOBCard Tiara Credit Card पर रिवॉर्ड पॉइंट के रूप में प्रथम वर्ष के सदस्यता शुल्क में 50% रियायत भी मिलेगी।

इसके अलावा, BOB Women Sapphire बचत खाताधारकों को लॉकर प्रभार में रियायत, गृह ऋण प्रोसेसिंग शुल्क पर 50% की छूट, अन्य बैंकिंग सुविधाओं की एक विस्तृत रेंज का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर बात करते हुए Bank of Baroda के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी Dr. Debadatta Chand ने कहा, ” BOB Women Sapphire बचत खाता सार्थक, महिला-केंद्रित वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा उद्देश्य प्रीमियम बैंकिंग तथा लाइफस्टाइल सुविधाओं को सेहत से जुड़े फायदों के साथ जोड़ते हुए, महिलाओं की बदलती आकांक्षाओं को पूरा करना है और साथ ही प्रगतिशील महिला वर्ग के साथ हमारा जुड़ाव सुदृढ़ करते हुए जमा संग्रहण पर ध्यान देना है।

BOB Women Sapphire बचत खाते की मुख्य विशेषताएं:

महिलाओं के लिए उपलब्ध

मासिक औसत शेष: ₹1 लाख

निःशुल्क कैंसर देखभाल कवरेज*:
₹10.00 लाख (18 वर्ष से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए)

सेहत से जुड़े लाभ: परिवार के 6 सदस्यों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श; दवाओं पर 15% तक की रियायत; पैथोलॉजी टेस्ट पर 20% तक की रियायत

BOB Bhumi RuPay Select Debit Card – निःशुल्क कार्ड जारी, घरेलू हवाई अड्डे पर लाउंज एक्सेस, स्वास्थ्य जांच, जिम सदस्यता, स्पा/सैलून, Uber कूपन, OTT सदस्यता

BOBCard Tiara Credit Card: प्रथम वर्ष के शुल्क में 50% रियायत (रिवॉर्ड पॉइंट के रूप में), निःशुल्क महिला स्वास्थ्य पैकेज, वैयक्तिक दुर्घटना कवरेज, Myntra, Nykaa, Flipkart, Lakme आदि के वाउचर्स, घरेलू हवाई अड्डे पर असीमित ** निःशुल्क लाउंज एक्सेस

गृह ऋण: गृह ऋण प्रोसेसिंग प्रभार पर 50% की रियायत

लॉकर सुविधा: लॉकर प्रभार पर 20% की रियायत, अधिकतम ₹500 तक



You may also like

Leave a Comment