Sunday, June 28, 2026 |
Home Corporate Worldलुधियाना की ऑटो कंपोनेंट निर्माता K.J. Forgings लाएगी 360 करोड़ रुपये का IPO

लुधियाना की ऑटो कंपोनेंट निर्माता K.J. Forgings लाएगी 360 करोड़ रुपये का IPO

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़। Ludhiana स्थित ऑटो कंपोनेंट निर्माता कंपनी K J Forgings Limited ने अपने प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। कंपनी का यह IPO कुल रु. 360 करोड़ का होगा, जिसमें रु. 300 करोड़ के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि मौजूदा शेयरधारकों द्वारा रु. 60 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल होगा।

कंपनी ताज़ा इश्यू से प्राप्त राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से पूंजीगत व्यय और कर्ज घटाने के लिए करेगी। इसमें लगभग रु. 118.8 करोड़ नई फोर्जिंग यूनिट, मशीनिंग सुविधा और सोलर पावर प्लांट स्थापित करने पर खर्च किए जाएंगे, जबकि करीब रु. 90.51 करोड़ का उपयोग कुछ उधारों के पुनर्भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए किया जाएगा। शेष राशि सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होगी।

कंपनी आवश्यकता पडऩे पर बुक रनिंग लीड मैनेजर के परामर्श से रु. 40 करोड़ तक का प्री-IPO प्लेसमेंट भी कर सकती है। यदि ऐसा होता है, तो फ्रेश इश्यू का आकार उतनी ही राशि से कम कर दिया जाएगा। K.J. Forgings एक B2B प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनी है, जो मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल सेक्टर के ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEM) के लिए मशीन किए गए कंपोनेंट्स बनाती है। इसके अलावा कंपनी कृषि उपकरण, खनन उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक होम अप्लायंसेज़ जैसे गैर-ऑटोमोबाइल क्षेत्रों को भी आपूर्ति करती है। कंपनी के पास कुल 286 उत्पादों का विविध पोर्टफोलियो है।

इसके प्रमुख उत्पादों में क्रैकशाफ्ट और क्रैकशाफ्ट असेंबली शामिल हैं। इसके अलावा लोअर ब्रैकेट असेंबली, लीवर किक-स्टार्टर असेंबली, गियर-शिफ्ट लीवर असेंबली, प्रोपेलर शाफ्ट, डोर हिंग्स और स्टीयरिंग योक्स जैसे उत्पाद भी कंपनी बनाती है। कंपनी भारत में दो-पहिया वाहनों के लिए OEM को क्रैकशाफ्ट और क्रैकशाफ्ट असेंबली की सबसे बड़ी सप्लायर है और वित्त वर्ष 2025 में इसका घरेलू बाजार हिस्सेदारी लगभग 36त्न रही है। शुरुआत से ही दो-पहिया वाहनों के लिए क्रैकशाफ्ट कंपनी का मुख्य उत्पाद रहा है।

समय के साथ कंपनी ने तीन-पहिया, यात्री वाहन, कमर्शियल वाहन, इलेक्ट्रिक वाहन और गैर-ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। वर्तमान में कंपनी के पास छह विनिर्माण इकाइयां हैं, जो Punjab के Ludhiana और Tamil Nadu के Hosur में स्थित हैं। इनका कुल निर्मित क्षेत्रफल लगभग 46,795 वर्ग मीटर है। कंपनी का बैकवर्ड-इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग मॉडल और इन-हाउस लॉजिस्टिक्स क्षमता संचालन को अधिक कुशल और सप्लाई चेन को विश्वसनीय बनाती है।

कंपनी का गुणवत्ता रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है। 30 September 2025 को समाप्त छह माह और पिछले तीन वित्त वर्षों के दौरान ग्राहकों द्वारा रिपोर्ट की गई रिजेक्शन दर 1त्न से कम रही है। हकों में TVS Motor Company के साथ सबसे पुराना संबंध है, जो 37 वर्षों से अधिक समय से जारी है। अन्य प्रमुख ग्राहकों में Honda Motorcycle and Scooter India, Mahindra and Mahindra, Bajajsons, Highway Roop Precision Technologies और Narsipur Auto Components शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment