Tuesday, August 18, 2026 |
Home AutomobileJSW MG Motor India ने किया ‘Battery-as-a-Service’ का विस्तार, अब Comet EV and ZSEV को भी मिलेगा इसका लाभ

JSW MG Motor India ने किया ‘Battery-as-a-Service’ का विस्तार, अब Comet EV and ZSEV को भी मिलेगा इसका लाभ

by Business Remedies
0 comments
JSW MG Motor India

गुरुग्राम, सितंबर, 2024:JSW MG Motor India भारत के पैसेंजर ईवी सेगमेंट को नए सिरे से परिभाषित कर रही है। अपनी इन्हीं कोशिशों के साथ कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किए गए BaaS प्रोग्राम का विस्तार किया है। अब कंपनी ने इस खास प्रोग्राम को कॉमेट ईवी और जेडएस ईवी मॉडल के लिए भी पेश किया है। कंपनी ने BaaS कॉन्सेप्ट को एमजी विंडसर के लॉन्च के साथ पेश किया गया था। कंपनी की इस पेशकश को ग्राहकों की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। इस बेहद खास BaaS प्रोग्राम के तहत, ग्राहक अब स्ट्रीट-स्मार्ट कार – एमजी कॉमेट ईवी को ₹4.99 लाख + बैटरी रेंटल @₹2.5/किमी की शुरुआती कीमत पर घर ला सकते हैं, इसके साथ ही भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट SUV – एमजी जेडएस ईवी को ₹13.99 लाख + बैटरी रेंटल @₹4.5/किमी की शुरुआती कीमत पर घर ला सकते हैं।

इस प्रोग्राम में ग्राहकों को बैटरी उपयोग के लिए प्रति किलोमीटर का मामूली शुल्क देना होता है। इस प्रोग्राम के चलते ये लोकप्रिय ईवी कारें ग्राहकों की पहली पसंद बन रही हैं। BaaS प्रोग्राम के अलावा, ग्राहकों को कार खरीदने के तीन साल के बाद 60% बायबैक का भरोसा भी मिलता है। यह भरोसा ग्राहकों को कार खरीदने का एक सहज अनुभव प्रदान करता है।

इस शानदार ओनरशिप प्रोग्राम के बारे में बात करते हुए, जेएसडब्‍ल्‍यू एमजी मोटर इंडिया के चीफ कॉमर्शियल ऑफीसर सतिंदर सिंह बाजवा ने कहा, “BaaS प्रोग्राम के साथ, हमने ग्राहकों के लिए आसान ओनरशिप के लिए एक प्लेटफॉर्म तैयार किया है, इस प्रोग्राम की मदद से हमारे ईवी का खरीदना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। BaaS प्रोग्राम के साथ विंडसर को मिले शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए, अब हम अपने लोकप्रिय ईवी मॉडल, कॉमेट और जेडएस को भी इस स्कीम में शामिल कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि यह खास ओनरशिप मॉडल देश में ईवी कारों की बिक्री में और तेजी लाएगा।”

BaaS प्रोग्राम को बजाज फिनसर्व, हीरो फिनकॉर्प, विद्युत और इकोफाई ऑटोवर्ट जैसे प्रमुख फाइनेंस पार्टनर्स के एक मजबूत नेटवर्क के साथ पेश किया गया है। यह रणनीतिक सहयोग देश भर के ग्राहकों का खरीदारी का एक आसान अनुभव प्रदान करेगा। इस प्रोग्राम की मदद से देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में बदलाव की प्रक्रिया और आसान हो जाएगी।

एमजी कॉमेट ईवी की बात करें तो यह कार अंदर से काफी विशाल है और बाहर से इसकी डिज़ाइन काफी कॉम्पैक्ट है। यह मुश्किल मोड़ों पर आपकी ड्राइविंग को आसान बनाती है। यह कार एक बार चार्ज करने पर 230 किमी की सर्टिफाइड रेंज प्रदान करता है। यह कार अपने 55 से अधिक i-SMART फीचर्स के साथ शहरी परिवहन की जरूरतों को पूरा करती है। एमजी जेडएस ईवी, भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट SUV है, जो एक सिंगल चार्ज पर 461 किमी की सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज के साथ 50.3 kWh बैटरी पैक प्रदान करती है।



You may also like

Leave a Comment