Tuesday, June 30, 2026 |
Home CommodityJSW Energy ने Ultra सुपरक्रिटिकल Thermal power Plant का निर्माण कार्य शुरू किया

JSW Energy ने Ultra सुपरक्रिटिकल Thermal power Plant का निर्माण कार्य शुरू किया

by Business Remedies
0 comments

 

बिजऩेस रेमेडीज/प. बंगाल  JSW Energy Limited, जो भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी बिजली उत्पादक और $24 बिलियन डॉलर के जेएसडब्ल्यू ग्रुप का हिस्सा है, ने पश्चिम बंगाल के सालबोनी में अपने अत्याधुनिक 1,600 मेगावाट (2&800 मेगावाट) के अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल Thermal power Plant का निर्माण कार्य शुरू किया। इस प्लांट के शिलान्यास समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ ही JSW Group के चेयरमैन सज्जन जिंदल, JSW Foundation की चेयरपर्सन संगीता जिंदल और JSW Group के पार्थ जिंदल और राज्य सरकार के अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
JSW Group के चेयरमैन, सज्जन जिंदल ने कहा कि जेएसडब्ल्यू एनर्जी का आगामी 1600 मेगावाट का अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल Thermal power Plant हमारे ग्रुप का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड प्लांट है और यह पश्चिम बंगाल में निजी क्षेत्र द्वारा की जाने वाली सबसे बड़ी Thermal power  परियोजना है। हम इस परियोजना में 16,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं और यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 2000 से अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगा। हम सालबोनी में 2000 एकड़ में फैले एक JSW औद्योगिक पार्क की स्थापना भी कर रहे हैं, जिसमें नवीनतम शहरी नियोजन सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर होगा। यह औद्योगिक पार्क राज्य के साथ-साथ हमारे देश के पूर्वी क्षेत्र में औद्योगिक और आर्थिक विकास में भी एक बड़ा बदलाव लाएगा।

 



You may also like

Leave a Comment