बिजनेस रेमेडीज/मुंबई
शिशुओं की त्वचा की देखभाल का ट्रस्टेड ब्रांड, जॉनसन्स बेबी ने अपना सबसे नया कैम्पेन शुरू किया है जिसमें बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री सोनम कपूर को शामिल किया गया है। जॉनसन्स बेबी की नयी एडवर्टाइमेंट फिल्म में बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा पिता-बेटी की जोड़ी के बीच का हंसी-मजाक देखने मिलेगा। इस फिल्म की परिकल्पना डीडीबी मुद्रा की है। सिर्फ ‘बेबी के लिए सुरक्षित इन्ग्रेडियेन्ट्स’ से ही बने उत्पादों के साथ, पहले दिन से ही बेबी की नाजुक त्वचा की सुरक्षा करने में मदद करने के लिए ब्रांड की अटूट वायदे को इसमें रेखांकित किया गया है।
जॉनसन्स बेबी की नयी फिल्म में पिता-बेटी अनिल और सोनम कपूर रील में अपने रियल-लाइफ रोल्स में दिखाई दे रहे हैं, सुपर हिट फिल्म मि. इंडिया (1987) में अनिल कपूर के रोल का जिक्र इसमें किया गया है। फिल्म की शुरूआत होती है जब सोनम अपने बेबी को जॉनसन्स बेबी सोप से नहला रही है। बेबी के नाना, अनिल कपूर उसकी नाजुक त्वचा को लेकर चिंतित है और सोनम को बता रहे है कि बेबी की त्वचा नहाने के बाद मॉइश्चर खो सकती है। ‘प्रोटेक्शन पहले दिन से’ बहुत जरूरी है इस बात पर खास जोर देना चाहिए। पापा की चिंता को दूर करने के लिए सोनम हंसी-मजाक में अपने बेबी की ओर देखकर पूछती है – ‘मॉइश्चर गायब हो जाता है? मि. इंडिया है क्या’” इस पर उनका बेबी खुश होकर हंसने लगता है। आगे सोनम जॉनसन्स बेबी सोप की खासियत बताते हुए कहती है कि इसे प्राकृतिक रूप से पाए गए ग्लिसरीन और विटामिन ई से विशेष तौर पर फॉर्म्युलेट किया गया है। इसका जेन्टल फॉर्म्युला बेबी की त्वचा की प्राकृतिक नमी और त्वचा की सुरक्षा परत की रक्षा करने में मदद करता है और इसीलिए जन्म के ‘पहले दिन से’ नवजात शिशुओं के लिए जॉनसन्स बेबी सोप ‘परफेक्ट चॉइस’ है।
केनव्यू के बिजनेस यूनिट हेड – एसेन्शियल हेल्थ और वाईस प्रेसिडेंट मार्केटिंग, श्री मनोज गाडगीळ ने कहा, “पिछले कई सालों से जॉनसन्स0 बेबी ब्रांड माता-पिताओं का भरोसेमंद सहयोगी बना हुआ है, जो उनके शिशुओं को सर्वोत्तम देने के लिए लगातार काम कर रहा है। अनिल कपूर और सोनम कपूर के साथ मिलकर बनाया हुआ हमारा सबसे नया एडवर्टाइजिंग कैम्पेन प्रस्तुत करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। पहले दिन से बेबी की सुरक्षा करने में मदद करने की हमारी ब्रांड प्रतिबद्धता के अनुरूप यह कैम्पेन है। इसमें हम रेखांकित कर रहे हैं कि हम ऐसे उत्पाद देते हैं जिन्हें बेबी की त्वचा की पहले दिन रक्षा करने में मदद के लिए, सिर्फ बेबी सेफ, सौम्य इन्ग्रेडियेन्ट्स से बनाया गया है। हमें पूरा भरोसा है कि या नयी फिल्म हर माँ के दिल को छुएगी।
जॉनसन्स बेबी के टीवीसी में काम करने के अपने अनुभव के बारे में अभिनेता अनिल कपूर ने कहा कि जॉनसन्स बेबी एक आयकॉनिक ब्रांड है, ऐसा ब्रांड जिसने हमारे जैसे कई माता-पिताओं का हमारे पेरेंटिंग के सफर में साथ निभाया है। जब हमारे बच्चे हुए थे, तब उन्हें पहली बार नहलाने, मालिश करने और भी कई चीजों में सुनीता और मैंने जॉनसन्स पर भरोसा रखा था। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आज मेरी बेटी सोनम के साथ जॉनसन्स के सबसे नए कैम्पेन का हिस्सा बना हूं और इसी वजह से यह कैम्पेन मेरे लिए और भी यादगार और खास बन गया है। एक पिता और अब नाना होने के नाते, मैं अच्छी तरह से समझता हूं कि बेबी को पहले दिन से सबसे अच्छी देखभाल और सुरक्षा देने के लिए सिर्फ भरोसेमंद ब्रांड को ही चुनना महत्वपूर्ण है।

