Saturday, July 4, 2026 |
Home Metro City SpecialJKK में ‘स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी” शुरु

JKK में ‘स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी” शुरु

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा जवाहर कला केंद्र, जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय ‘स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी” का उद्घाटन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए महिला उद्यमियों के उत्पादों की सराहना की और कहा कि यह प्रदर्शनी राजस्थान की हस्तशिल्प परंपरा और कौशल को उजागर करने वाला एक अनूठा प्रयास है। प्रदेश सरकार, जवाहर कला केंद्र परिसर में स्थित ‘शिल्प ग्राम’ में एक स्थायी प्रदर्शनी गैलरी स्थापित करने पर विचार कर रही है। इस दिशा में लघु उद्योग भारती एक महत्वपूर्ण सहयोगी सिद्ध हो सकती है। इस प्रदर्शनी में 70 से अधिक महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों का प्रथम बार प्रदर्शन किया है। केंद्रीय इकाई की उपाध्यक्ष संतोष पुरोहित ने सभी आंगुतकों का स्वागत करते कहा कि यह प्रदर्शनी महिला इकाइयों द्वारा प्रतिवर्ष किए जाने वाली प्रदेशनियों की श्रृंखला में नई कड़ी है। लघु उद्योग भारती जगतपुरा इकाई की अध्यक्षा वैशाली वशिष्ठ ने बताया कि जयपुर में लगभग 700 से अधिक महिलाएं लघु उद्योग भारती के माध्यम से स्वयंसिद्धा से जुडक़र अपने उद्योगों को आगे बढ़ा रही हैं। साथ ही लघु उद्योग भारती कौशल विकास केंद्र में निरंतर कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। लघु उद्योग भारती की विद्याधर इकाई की ओर से खुशी अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।



You may also like

Leave a Comment