o JK Lakshmi Green Pro LC3 Cement का निर्माण राजस्थान के Sirohi स्थित कंपनी के Integrated JK Puram Plant में किया जाएगा
o कमर्शियल उपलब्धता फरवरी 2026 से शुरू होगी। शुरूआती चरण में भारत के उत्तरी और पश्चिमी बाज़ारों में Institutional एवं Projects की ज़रूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा
o LC3 CO₂ उत्सर्जन में 40 फीसदी तक कमी लाएगा, ज़्यादा मजबूती, Chloride एवं Sulphate Attack के लिए बेहतर Resistance एवं Hydration की उष्मा में कमी को सुनिश्चित करेगा
o JK Lakshmi Cement Limited के Sustainability के लक्ष्यों के अनुरूप यह लॉन्च किया गया है, जिससे Renewable Energy, Water Positivity एवं Resource Optimization को बढ़ावा मिलेगा
नई दिल्ली । भारत के अग्रणी सीमेंट निर्माताओं में से एक JK Lakshmi Cement Limited ने Green Pro LC3 के लॉन्च की घोषणा की है, जो भारत के पहले कमर्शियल रूप से उपलब्ध Limestone Calcined Clay Cement (LC3) में से एक है। इस प्रोडक्ट को कम Carbon Emission, मजबूती में सुधार लाने तथा बड़े पैमाने के Infrastructure एवं ज़्यादा Exposure वाले Applications में Performance को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
JK Lakshmi Green Pro LC3 Cement का उत्पादन राजस्थान के Sirohi स्थित कंपनी के Integrated JK Puram Plant में किया जाएगा, और 28 जनवरी 2026 से इसका Commercial Rollout शुरू हुआ है। शुरूआती चरण में उत्तरी और पश्चिमी बाज़ारों में Institutional एवं Projects की ज़रूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
‘भारत अपने Infrastructure और शहरी विकास के अगले चरण की ओर अग्रसर है, ऐसे में आज हमारे द्वारा चुने गए विकल्प आने वाले कल के लिए Stability एवं Sustainability को आकार देंगे। हम अपनी Manufacturing Processes, Resource Efficiency एवं Product Portfolio को लगातार मजबूत बना रहे हैं, ताकि हम ज़िम्मेदार विकास को सुनिश्चित कर सकें।’ Vinita Singhania, Chairperson एवं Managing Director, JK Lakshmi Cement Limited ने कहा।
‘‘Green Pro LC3, इसी दीर्घकालिक दृष्टिकोण को दर्शाता है, जहां हम लोगों, समुदायों एवं पर्यावरण की देखभाल के दृष्टिकोण से Innovations को बढ़ावा देते हैं। आने वाले समय में भी हम ऐसे समाधानों के साथ भारत की विकास यात्रा को समर्थन प्रदान करते रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो Performance, Sustainability एवं भरोसे के बीच तालमेल बनाएं।’’
प्रोडक्ट का अवलोकन
JK Lakshmi Green Pro LC3 Cement में Clinker, Calcined Clay, Limestone और Gypsum का संयोजन शामिल है, जो कम Permeability एवं ज़्यादा दीर्घकालिक स्थिरता के साथ बेहतर Microstructure को सुनिश्चित करता है। Ordinary Portland Cement की तुलना में इसका Formula CO₂ के उत्सर्जन में 40 फीसदी तक की कमी लाता है तथा कई तरह से उपयोगी है जैसेः
o Chloride Ingress एवं Sulphate Attack के लिए ज़्यादा Resistance
o Mass Concrete संरचनाओं के लिए Hydration की उष्मा में कमी
o Marine, Coastal एवं ऊँचे तापमान वाले इलाकों में ज़्यादा Service Life
o Industrial एवं Public Infrastructure के लिए Lifecycle का बेहतर Performance
ये सभी विशेषताएं LC3 को पुल, बंदरगाह, शहरी निर्माण, Industrial Corridor एवं बड़े बुनियादी कार्यों के लिए उपयुक्त बनाती हैं, जहां तापमान के नियंत्रित व्यवहार और लम्बी अवधि के लिए Structural Integrity की ज़रूरत होती है।
लॉन्च के अवसर पर Shrivats Singhania, Deputy Managing Director, JK Lakshmi Cement Limited ने कहा, ‘‘Green Pro ऐसे समय में भारत के लिए महत्वपूर्ण विकल्प है, जब Performance, मजबूती और Sustainability पहले से कहीं अधिक ज़रूरी हो गए हैं। इस सीमेंट के पीछे ऐसा Science है जो Permeability, Thermal Behaviour एवं लम्बे समय के लिए मजबूती के प्रबंधन में मदद करता है। और आज के दौर में विभिन्न प्रकार के Climate में ये सभी पहलू बहुत अधिक मायने रखते हैं। JK Puram से Commercial Dispatch शुरू होने के साथ, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि घर बनाने वाले Builders और Projects के Owners को इस Innovation की संपूर्ण क्षमता का लाभ मिले। यह लॉन्च ज़िम्मेदार विकास, संचालन की उत्कृष्टता तथा अधिक Sustainable Product Portfolio के निर्माण के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’
पर्यावरण संरक्षण एवं संचालन दक्षता के लिए अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए JK Lakshmi Cement Limited ने Green Pro LC3 का लॉन्च किया है। Financial Year 25 में कंपनी ने Waste Heat Recovery एवं Solar Additions के चलते 49 फीसदी Renewable Power Mix दर्ज किया, संरक्षण एवं Recharge पहलों के माध्यम से 4.49 गुना Water Positivity हासिल की, साथ ही Process Optimization एवं Alternative Materials के इस्तेमाल से Carbon Dioxide के उत्सर्जन में काफी कमी लाई गई। कंपनी ने अपने संचालन में Alternative Materials के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर Natural Resources पर निर्भरता भी कम की है।
‘हमने अपने उत्पादों का पैमाना बढ़ाने वाली नींव को सशक्त बनाने के लिए लगातार Renewable Energy, Resource Conservation एवं Operational Efficiency में निवेश किया है।’ Arun Kumar Shukla, President एवं Director, JK Lakshmi Cement Limited ने कहा।
‘‘Green Pro LC3 उन Developers के लिए बेहतरीन विकल्प है जो पर्यावरण पर कम से कम प्रभाव उत्पन्न कर मजबूत निर्माण को सुनिश्चित करना चाहते हैं। इस सीमेंट को Market में लॉन्च कर हम, Care, Integrity एवं Long-Term Values पर आधारित समाधानों के ज़रिए भारत की Infrastructure संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’
JK Lakshmi Green Pro LC3 Cement का Commercial Dispatch फरवरी 2026 से Rajasthan के लिए शुरू हो जाएगा। Institutional Demand एवं Regional Requirements के अनुसार अगले चरणों में Rollout किया जाएगा।

