Sunday, June 28, 2026 |
Home Corporate WorldAdcounty Media India Limited ने नौमाही में हासिल किया 22.86 फीसदी अधिक 5709.38 लाख रुपए का राजस्व

Adcounty Media India Limited ने नौमाही में हासिल किया 22.86 फीसदी अधिक 5709.38 लाख रुपए का राजस्व

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। जयपुर आधारित एडकाउंटी मीडिया इंडिया लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही और नौमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।

31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की नौमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 4646.91 लाख रुपए के मुकाबले 22.86 फीसदी अधिक 5709.38 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है। 31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की नौमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 978.80 लाख रुपए के मुकाबले 39.86 फीसदी अधिक 1368.97 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1652.15 लाख रुपए के मुकाबले 30.76 फीसदी अधिक 2160.41 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है।

31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 333.72 लाख रुपए के मुकाबले 56.97 फीसदी अधिक 523.87 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की नौमाही में कंपनी ने 6.68 रुपए प्रति शेयर का EPS अर्जित किया है।

कारोबारी गतिविधियां: एडकाउंटी मीडिया इंडिया लिमिटेड एक BrandTech कंपनी है जो ब्रांड प्रमोशन से लेकर प्रदर्शन-आधारित अभियानों तक संपूर्ण Digital Marketing समाधान प्रदान करती है। कंपनी विभिन्न उद्योगों में ग्राहकों के लिए अनुकूलित विज्ञापन रणनीति बनाने के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग करती है।

कंपनी के सर्विस पोर्टफोलियो में Programmatic Advertising, Search Engine Optimization (SEO), Social Media Marketing और Pay Per Click (PPC), Cost Per Acquisition (CPA), Cost Per Sale (CPS), Cost Per Lead (CPL) और Cost Per Install (CPI) जैसे पेड कैंपेन शामिल हैं। ये सर्विसेज बिक्री बढ़ाने, लीड जेनरेट करने और ग्राहकों की पहुंच बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई हैं।

एडकाउंटी मीडिया इंडिया लिमिटेड कई वेबसाइट, मोबाइल ऐप चलाती है और BidCounty नामक एक Programmatic Advertising टूल भी प्रदान करती है, जिसे ब्रांडिंग और प्रदर्शन अभियान दोनों को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कंपनी ब्रांड को सही दर्शकों तक पहुंचाने और यूजर अधिग्रहण में सुधार करने में मदद करने के लिए बाजार अनुसंधान भी करती है। एडकाउंटी मीडिया इंडिया लिमिटेड ShareChat, Zepto, Fibe.money, PB Fintech Limited (Policybazaar, Paisabazaar), BankSathi और Muv जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के साथ मिलकर ऐसे कैंपेन चलाती है जो उनके यूजर आधार को बढ़ाने और विजिबिलिटी में सुधार करने में मदद करते हैं। कंपनी मुख्य रूप से 2 कारोबारी क्षेत्रों Advertising Technology और Digital Marketing में कार्यरत है।



You may also like

Leave a Comment