Jaipur। Network People Services Technologies Limited (NPST) ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में दमदार वित्तीय परिणाम दर्ज किए हैं। कंपनी ने तिमाही-दर-तिमाही आधार पर राजस्व, लाभ और परिचालन मापदंडों में उल्लेखनीय बढ़त हासिल की है, जिससे डिजिटल बैंकिंग और पेमेंट्स टेक्नोलॉजी क्षेत्र में NPST की मजबूत स्थिति दिखाई देती है। कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 2324.69 लाख रुपए के मुकाबले 145.92 फीसदी अधिक 5717.11 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है।
31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 513.39 लाख रुपए के मुकाबले 124.82 फीसदी अधिक 1154.23 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 5.92 रुपए प्रति शेयर का EPS अर्जित किया है। कारोबारी गतिविधियां: 2013 में स्थापित Network People Services Technologies Limited (NPST) एक अग्रणी भारतीय FinTech कंपनी है, जो NSE और BSE पर सूचीबद्ध है। कंपनी UPI पेमेंट्स, डिजिटल बैंकिंग, TSP, और PaaS सेवाएं प्रदान करती है। NPST बैंकों, पेमेंट एग्रीगेटर्स और FinTech कंपनियों को पेमेंट्स और बैंकिंग टेक्नोलॉजी सेवाएं प्रदान करता है। इसके समाधान ऑनलाइन-ऑफलाइन ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग, बैंकिंग सुपर ऐप्स, फ्रॉड प्रिवेंशन, डिस्प्यूट मैनेजमेंट और RegTech को कवर करते हैं। NPST वर्तमान में 100 से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है और प्रतिदिन 50 मिलियन से अधिक ट्रांजैक्शन प्रोसेस करता है।




