Saturday, July 4, 2026 |
Home Health and Lifestyleजीजेईपीसी के इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (आईआईजेएस) प्रीमियर 2024 ने रिकॉर्ड तोड़ 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कारोबार किया

जीजेईपीसी के इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (आईआईजेएस) प्रीमियर 2024 ने रिकॉर्ड तोड़ 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कारोबार किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
भारत की शीर्ष ट्रेड बॉडी द जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल द्वारा आयोजित दुनिया के सबसे बड़े रत्न एवं आभूषण बी2बी शो में से एक – इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (आईआईजेएस) प्रीमियर 2024 ने 6 दिनों में 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर का बिजनेस कर ले एक नया चौंका देने वाला रिकॉर्ड बनाया है।
इस वर्ष ‘ब्रिलिएंट भारत’ थीम को प्रदर्शित करते हुए, आईआईजेएस प्रीमियर 2024 (40वां संस्करण) शो की तिथियाँ 8-12 अगस्त थी। यह जियो वल्र्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में और 9-13 अगस्त बॉम्बे प्रदर्शनी केंद्र, नेस्को गोरेगांव, मुंबई में आयोजित किया गया था. आईआईजेएस प्रीमियर 2024 का कुल प्रदर्शनी क्षेत्र 135,000 वर्ग मीटर (1.45 मिलियन वर्ग फीट) था, जो पश्चिमी दुनिया के प्रमुख शो की तुलना में बहुत अधिक है. 3,600 से अधिक स्टॉल और 2,100 प्रदर्शकों के साथ, आईआईजेएस प्रीमियर ने 50,000 से अधिक खरीदारों को आकर्षित किया. कंबोडिया, ईरान, जापान, मलेशिया, नेपाल, रूस, सऊदी अरब, श्रीलंका, थाईलैंड, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, उज्बेकिस्तान सहित 13 से अधिक देशों के 15 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल यहाँ आए थे।
आईआईजेएस प्रीमियर 2024 के साथ-साथ आईजीजेएमई प्रीमियर भी चल रहा है, जो एक प्रमुख मशीनरी और संबद्ध एक्सपो है, जो 9-13 अगस्त, 2024 को मुंबई के गोरेगांव में नेस्को के बॉम्बे प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में 220 से अधिक कंपनियों और 320 स्टॉल शामिल थे, जिसमें नवीनतम मशीनरी और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया गया. विशेष रूप से, एक्सपो में एक इटली पैवेलियन भी शामिल था, जो अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी और प्रदर्शनी की वैश्विक पहुंच को दर्शाता है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बॉम्बे प्रदर्शनी केंद्र में आईआईजेएस प्रीमियर का दौरा किया और व्यापार सदस्यों के साथ एक संवाद सत्र में भाग लिया। पीयूष गोयल ने रत्न और आभूषण उद्योग के लिए एक प्रमुख पहल के रूप में डायमंड इम्प्रेस्ट लाइसेंस को फिर से शुरू करने की घोषणा की। गोयल ने कहा कि केंद्रीय बजट में सोने, चांदी और प्लैटिनम की शुल्क दरों में कटौती की गई है, जिससे रत्न और आभूषण उद्योग और रोजगार सृजन को नुकसान हो रहा था। उन्होंने कहा कि भारत का घरेलू बाजार लचीला है और वैश्विक मंदी के कारण निर्यात में हुए नुकसान की भरपाई के लिए तेजी से बढ़ रहा है. मैं रत्न एवं आभूषण निर्यातकों से सकारात्मक रहने का आग्रह करता हूं.।
गोयल ने आगे कहा कि भारत सरकार जी7 के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रही है और कई संबंधित केंद्रीय मंत्री सक्रिय हैं. हम यूरोपीय संघ के मंत्रियों और आयुक्तों के साथ व्यापक चर्चा कर रहे हैं. पारदर्शिता, डेटा सुरक्षा और लागत के मुद्दे हैं। लेकिन यह पहली बार है कि भारत जी7 के साथ मजबूत स्थिति में बातचीत कर रहा है। गोयल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि मुंबई या सूरत में एंटवर्प जैसा केंद्र हो सकता है। हम हीरे को अलग करने और उनकी खान का पता लगाने के लिए डी बीयर्स, किम्बरली प्रोसेस से भी बातचीत कर रहे हैं. हालांकि, इस संबंध में कोई तकनीकी तंत्र और कोई प्रोटोकॉल नहीं है और हम इस दिशा में संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं। गोयल ने कहा कि एफटीए के संदर्भ में, हम परामर्श प्िरक्रया का पालन करते हैं. विकसित देशों के साथ कई चर्चाएँ हो रही हैं। हालांकि, समय-सीमा का अनुमान लगाना मुश्किल है क्योंकि चर्चाएँ समय के साथ विकसित होती हैं. ऑस्ट्रेलिया के साथ ईसीटीए और यूएई के साथ सीईपीए एफटीए के मामले में, हम अपने सभी संवेदनशील क्षेत्रों की रक्षा करने में सक्षम थे. हम तभी निष्कर्ष पर पहुँचते हैं जब हमारे पास अतीत के विपरीत एक निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित दृष्टिकोण होता है।
जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आईआईजेएस प्रीमियर 2024 का उद्घाटन महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जीजेईपीसी का आईआईजेएस दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित बी2बी रत्न और आभूषण शो में से एक है और वह दिन आएगा जब यह पूरी दुनिया में सबसे बड़ा होगा। मैं जीजेईपीसी की सबसे कुशल टीम को हर गुजरते साल के साथ आईआईजेएस को बड़ा और बेहतर बनाने के लिए बधाई देता हूं. अगर जीजेईपीसी के सदस्य रत्न और आभूषण निर्यातक भारतीय महिलाओं को बेच सकते हैं, तो वे दुनिया में किसी को भी बेच सकते हैं. मैं जीजेईपीसी से आग्रह करता हूं कि वे दुनिया भर में ब्रांड इंडिया का प्रदर्शन और प्रचार करना जारी रखें और इस प्रयास के माध्यम से भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत को दुनिया तक पहुंचाए। बॉम्बे प्रदर्शनी केंद्र में आईआईजेएस प्रीमियर के उद्घाटन में शामिल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सितंबर 2024 में घोषित की जाने वाली नई औद्योगिक नीति में एक नया बड़ा प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र तथा ‘स्मार्ट विनिर्माण’ भी शामिल करेंगे।
जीजेईपीसी के अध्यक्ष विपुल शाह ने कहा, कि आईआईजेएस प्रीमियर 2024 एक जबरदस्त सफलता रही, जिसने हमारे प्रदर्शकों के लिए 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का कारोबार किया. इस शो में उत्पादों की एक शानदार श्रृंखला प्रदर्शित की गई, जिसने डिजाइनों को उजागर किया और स्पष्ट रूप से मिलेनियल्स और जेन जेड की पसंद को दर्शाया। इस वर्ष के आयोजन ने उद्योग में बेहतरीन प्रतिभाओं को एक साथ लाते हुए नवाचार और रचनात्मकता में नए मानक स्थापित किए। 2,000 अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों और 13 से अधिक देशों के 15 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों के साथ, आईआईजेएस प्रीमियर ने निर्यात को बढ़ावा देने और हमारे वैश्विक पदचिह्न का विस्तार करने में अहम भूमिका निभाई।



You may also like

Leave a Comment