Saturday, July 4, 2026 |
Home Health and Lifestyleअमेजन इंडिया ने त्योहारी मौसम से पहले सेलिंग फीस में भारी कटौती की घोषणा की

अमेजन इंडिया ने त्योहारी मौसम से पहले सेलिंग फीस में भारी कटौती की घोषणा की

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/बेंगलुरु
अमेजन इंडिया ने आज मार्केटप्लेस पर कई उत्पाद श्रेणियों में सेलिंग फीस (बिक्री शुल्क) में भारी कटौती करने की घोषणा की। 9 सितंबर, 2024 से प्रभावी इस कटौती से विक्रेताओं को आगामी त्योहारी मौसम की तैयारी में मदद मिलेगी। अमेजन सेलिंग फीस में कटौती कर हर आकार के विक्रेताओं के साथ अपनी भागीदारी बढ़ाना चाहती है। इससे विक्रेता अमेजन .इन पर अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार कर सकेंगे और अपना व्यवसाय बढ़ा सकेंगे।
अमेजन इंडिया में इन बदलावों के साथ विक्रेताओं को सेलिंग फीस में विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में 3 प्रतिशत से 12 प्रतिशत तक की कटौती का लाभ मिलेगा। नया रेट कार्ड विशेष रूप से 500 रुपये से कम कीमत वाले किफायती उत्पाद बेचने वाले विक्रेताओं को लाभान्वित करेगा। उदाहरण के लिए, 299 रुपये में प्रिंटेड टी-शर्ट बेचने वाला विक्रेता अब मात्र 2 प्रतिशत कम रेफरल फीस का भुगतान करेगा, जो 13.5 प्रतिशत के पिछले स्तर से काफी कम है। इससे विक्रेता को प्रति यूनिट 34 रुपये की बचत होगी। ये शुल्क कटौती, विभिन्न उत्पाद खंडों लागू होगी, जैसे होम फर्निशिंग (9 प्रतिशत की कटौती), इनडोर लाइटिंग (8 प्रतिशत की कटौती), घरेलू उत्पाद (8 प्रतिशत की कटौती) आदि। अमेजन इंडिया में सेलिंग पार्टनर सर्विसेज के डायरेक्टर, अमित नंदा ने कहा ‘अमेजन में, हम छोटे और मध्यम व्यवसायों से लेकर उभरते उद्यमियों तथा स्थापित ब्रांडों तक सभी आकार के व्यवसायों का समर्थन करते हैं। फीस में यह कटौती हमारे विक्रेताओं, विशेष रूप से छोटे व्यवसायों से मिली सीधी प्रतिक्रिया के आधार पर की जा रही है। हम इस पहल के साथ अपेक्षाकृत अधिक विक्रेता-अनुकूल परितंत्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।’ फीस में यह कटौती त्योहारी मौसम से पहले की जा रही है लेकिन अमेजन ने साफ किया है कि ये बदलाव अस्थायी उपाय नहीं हैं। फीस में इस कटौती से विक्रेताओं को दिवाली की खरीदारी की भीड़-भाड़ के लिए समय पर अपने परिचालन को अनुकूलित करने और त्योहारों से परे निरंतर सफलता के लिए मंच तैयार करने का अवसर मिलेगा।
अमित नंदा ने कहा कि अमेजन पर विशेष रूप से किफायती उत्पाद बेचने वाले विक्रेताओं को फीस में इस कटौती का विशेष लाभ होगा। इससे उन्हें त्वरित विकास के लिए अपने व्यवसाय में फिर से निवेश करने का अवसर मिलेगा। हमें विश्वास है कि इस बदलाव से आगामी त्योहारी मौसम और उसके बाद हमारे विक्रेताओं के लिए बेहद लाभदायक होंगे।
फीस में बदलाव
विभिन्न मूल्य दायरे में 59 उप-श्रेणियों में सेलर फीस में कटौती।
घर, परिधान, रसोई, गृह सुधार, वायरलेस सहायक उपकरण, कार्यालय उत्पाद, खेल, जूते, सामान, पालतू जानवर, आभूषण, सौंदर्य, घडय़िां और अन्य जैसी विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में कम कीमत वाले उत्पादों में रेफरल फीस कम हो जाएगी और घर, परिधान और रसोई जैसी श्रेणियों में अपेक्षाकृत अधिक कटौती होगी।



You may also like

Leave a Comment