Monday, June 29, 2026 |
Home Corporate WorldJioBlackrock ने डिजिटल इन्वेस्टमेंट को आसान बनाने के लिए Overnight Fund को जियो पेमेंट्स बैंक के ‘Savings Pro’ से जोड़ा

JioBlackrock ने डिजिटल इन्वेस्टमेंट को आसान बनाने के लिए Overnight Fund को जियो पेमेंट्स बैंक के ‘Savings Pro’ से जोड़ा

by Business Remedies
0 comments

मुंबई | Jio Financial Services Limited और दुनिया की प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक BlackRock के ज्वाइंट वेंचर, JioBlackRock Asset Management Private Limited ने आज घोषणा की कि उसके JioBlackRock Overnight Fund को ‘Savings Pro’ फीचर के साथ जोड़ा गया है। यह सेविंग्स और निवेश की सुविधा Jio Payments Bank Limited (JPBL) के माध्यम से JioFinance App पर उपलब्ध है। इस कदम का उद्देश्य लोगों के लिए डिजिटल माध्यम से निवेश करना और भी आसान बनाना है। इस इंटीग्रेशन के जरिए ग्राहक अपने बैंक खाते में पड़े अतिरिक्त पैसे को पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से Overnight Mutual Fund में निवेश कर सकेंगे।

Jio Payments Bank Limited का ‘Savings Pro’ फीचर डिजिटल बैंकिंग की सुविधा को Mutual Fund निवेश के साथ जोड़ने के लिए बनाया गया है। इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने द्वारा तय की गई न्यूनतम राशि से अधिक खाते में पड़े बैलेंस को खुद Overnight Fund में निवेश कर सकते हैं, जबकि जरूरत पड़ने पर पैसे की उपलब्धता यानी Liquidity भी बनी रहती है। यह सुविधा ग्राहकों को Auto Invest और One Time Investment दोनों विकल्प देती है। Auto Invest फीचर में ग्राहक द्वारा तय की गई सीमा से अधिक खाते में मौजूद बैलेंस का निवेश हर दिन अपने आप हो जाता है। वहीं, One Time Investment विकल्प के जरिए ग्राहक तुरंत निवेश कर सकते हैं।

ग्राहक 5,000 से 1,50,000 रुपये के बीच अपनी निवेश सीमा (Threshold) तय कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से रोज अधिकतम 1,50,000 रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। ‘Savings Pro’ को इस तरह तैयार किया गया है कि ग्राहक अपने अतिरिक्त पैसे का बेहतर उपयोग कर सकें और जरूरत पड़ने पर पैसे तक आसानी से पहुंच भी बनी रहे। ग्राहक तुरंत आधार पर 50,000 रुपये तक या निवेश की गई राशि के 90 फीसदी तक (जो भी कम हो) निकाल सकते हैं। इस सीमा से अधिक राशि निकालने के अनुरोध Regulatory नियमों के अनुसार T+1 आधार पर प्रोसेस किए जाते हैं, यानी पैसा अगले कारोबारी दिन मिलता है।

JioBlackRock Asset Management Private Limited के Managing Director (MD) और Chief Executive Officer (CEO) Sid Swaminathan ने कहा कि, “आज ग्राहक अपने अतिरिक्त पैसे को संभालने के लिए आसान और सुविधाजनक विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। इस इंटीग्रेशन के जरिए हम डिजिटल बैंकिंग की सुविधा को Overnight Fund निवेश के साथ जोड़ रहे हैं, ताकि ग्राहकों को पारदर्शी और सरल तरीके से निवेश का विकल्प मिल सके। यह कदम अधिक से अधिक लोगों तक निवेश संबंधी सुविधाएं पहुंचाने के हमारे व्यापक प्रयास का हिस्सा है।”

Jio Payments Bank Limited के Managing Director (MD) और Chief Executive Officer (CEO) Vinod Easwaran ने कहा कि, “Jio Payments Bank में हम ग्राहकों के लिए डिजिटल Financial Services को और बेहतर बनाने पर लगातार काम कर रहे हैं। Savings Pro को इस तरह तैयार किया गया है कि ग्राहक अपने अतिरिक्त पैसे को आसानी से प्रबंधित कर सकें और साथ ही जरूरत पड़ने पर Liquidity भी बनी रहे, यानी जब जरूरत हो उनको अपने पैसे तक आसान पहुंच बनी रहे।”

‘Savings Pro’ सुविधा Jio Payments Bank Limited के बचत (Savings) और Salary Account रखने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसमें Aadhaar और Video KYC के जरिए JioFinance App पर पूरी तरह डिजिटल तरीके से खाता खोलने और जुड़ने की सुविधा मिलती है। ग्राहक इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी निवेश लिमिट (Threshold) तय कर सकते हैं या बदल सकते हैं, अपने निवेश को ट्रैक कर सकते हैं और सभी Transaction की निगरानी भी कर सकते हैं। यह इंटीग्रेशन एक ऐसे Financial Ecosystem की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो अधिक Integrated, आसान और डिजिटल रूप से सक्षम हो। इसके जरिए ग्राहकों को रोजमर्रा की बैंकिंग सर्विसेज के साथ-साथ निवेश की सुविधाएं भी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।



You may also like

Leave a Comment