Mumbai : JioBlackRock Investment Advisers Private Limited (“JioBlackRock Investment Advisers”) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.jioblackrock.com लॉन्च करने की घोषणा की है। यह कंपनी Jio Financial Services Limited (“JFSL”) [BSE, NSE: JIOFIN] और BlackRock Inc. [NYSE: BLK] के बीच 50:50 की joint venture है।
इसके साथ ही कंपनी ने एक खास early access campaign की शुरुआत की है और अपनी executive leadership team को भी पेश किया है। इस team का नेतृत्व Mark Pilgrim कर रहे हैं, जिन्हें June 2025 में कंपनी का CEO नियुक्त किया गया था। leadership team के बारे में ज्यादा जानकारी यहां उपलब्ध है: https://www.jioblackrock.com/team
यह website निवेश से जुड़ी जानकारी और education प्रदान करती है, साथ ही user यहां register करके आने वाले product updates और launch से जुड़ी जानकारी पहले पा सकते हैं।
यह कदम JioBlackRock Investment Advisers को अपने advisory business को पूरी तरह से शुरू करने के और करीब ले जाता है। इससे पहले, इसी साल कंपनी ने अपनी asset management company शुरू की थी, जिसने अब तक 10 investment products लॉन्च किए हैं और उन्हें investors का बहुत अच्छा response मिला है। इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए, जियोब्लैकरॉक की इस नई service का मकसद भारत के हर व्यक्ति तक बेहतर और सस्ती investment advice पहुंचाना है।
JioBlackRock Investment Advisers, BlackRock के वैश्विक investment experience और उसकी खास technology Aladdin को Jio Financial Services Limited की digital reach के साथ जोड़कर, भारत के लोगों को institutional level के investment solutions आसान digital tools के जरिये उपलब्ध कराएगा।
JioBlackRock Investment Advisers ने अब LinkedIn, Instagram, Facebook, YouTube और X जैसे social media platforms पर भी अपनी मौजूदगी बना ली है। इसके साथ ही कंपनी एक awareness campaign शुरू कर रही है, जिसका उद्देश्य investment advice से जुड़ी पुरानी समस्याओं और रुकावटों को दूर करना है, ताकि investors आत्मविश्वास के साथ अपनी wealth बढ़ा सकें।
Jio Financial Services Limited के CEO Hitesh Sethia ने कहा कि, “जियोब्लैकरॉक के asset management business की सफल शुरुआत के बाद, जिसे institutional और retail दोनों तरह के investors से काफी अच्छा response मिला है, अब हम इसके investment advisory business के launch के लिए उत्साहित हैं। यह जियोब्लैकरॉक की खास strategy का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत के आम लोगों तक investment के बेहतरीन solutions पहुंचाना है।”
BlackRock की International Head Rachel Lord ने कहा कि, “अपनी savings को share market (capital markets) में निवेश करना आपको सपने देखने की ताकत देता है। यह इस भरोसे का प्रतीक है कि भविष्य आज से बेहतर होगा और जिन companies या countries में आप पैसा लगा रहे हैं, वे तरक्की करेंगे। JioBlackRock Investment Advisers की शुरुआत के साथ, हम लाखों भारतीयों के लिए personal investment advice को आसान और कम खर्च वाला बना रहे हैं। यह advice world class investment technology और solutions पर आधारित होगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा भारतीय बेहतर भविष्य के लिए सपने देख सकें और निवेश कर सकें।”
JioBlackRock Investment Advisers के Managing Director और CEO Mark Pilgrim ने कहा कि, “हम मानते हैं कि भारत के हर व्यक्ति को institutional level के investment opportunities तक पहुंच मिलनी चाहिए। हमारी digital first advisory service इस तरह तैयार की जा रही है कि अच्छी quality की investment advice सभी के लिए आसान और affordable हो सके। इससे लोगों को financially आगे बढ़ने में मदद मिलेगी और investors की एक अधिक आत्मविश्वासी पीढ़ी तैयार होगी।”

