Sunday, June 28, 2026 |
Home Health and Lifestyleजयपुर जवाहरात व्यवसाय में एक नए अध्याय स्पार्कल्स का शुभारंभ

जयपुर जवाहरात व्यवसाय में एक नए अध्याय स्पार्कल्स का शुभारंभ

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। स्पार्कल्स के नाम से एक ट्रेनिंग कार्यक्रम आईआईजीजे, सीतापुरा में मंगलवार को प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का एमओयू ज्वैलर्स एसोसिएशन के दीपावली स्नेह मिलन के दौरान किया गया था।
जवाहरात व्यापार में कारीगरों की कमी को पूरा करने के लिए नए कारीगरों को ट्रेनिंग देना और ट्रेनिंग के बाद उन्हें रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
इस कार्यक्रम में ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर, आईआईजीजे, जेजेएस (जयपुर ज्वैलरी शो) व सीतापुरा जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री एसोसिएशन जयपुर मिलकर संगठित रूप से काम रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी बात है कि जवाहरात व्यापार की चारों प्रमुख एसोसिएशन हाथ मिलाकर एक साथ आगे आई हैं, जो भविष्य में जयपुर के जवाहरात उद्योग के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसका पहला बैच 25 प्रशिक्षुओं (महिलाएं व पुरुष) के साथ आरंभ किया गया है, जिनको जैम स्टोन कटिंग (रफ से लेकर पॉलिशिंग तक) की प्रारंभिक ट्रेनिंग देकर करीब दो महीनों में तैयार किया जाएगा और ट्रेनिंग के बाद उनको योग्यतानुसार रोजगार के अवसर भी दिए जाएंगे।



You may also like

Leave a Comment