- यह ऑप्शन ट्रेडरों के लिए विशिष्ट समारोह बनकर उभरा, जिसमें पश्चिमी भारत से बहुत से प्रतिभागी शामिल हुए
- 450 से अधिक शहरों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, रिकॉर्ड पंजीकरण हुआ और पूरे देश का प्रतिनिधित्व हुआ
- वित्तीय निवेश के सबक के लिहाज़ से अपने Guinness World Records की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, आईओसी 7.0 ने अपना स्तर और असर बढ़ाया
भारत/सूरत; 19 फरवरी, 2026: निवेश के सभी विभिन्न क्षेत्रों के लिए समाधान प्रदान करने वाली प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी, Jainam Broking Limited ने Surat International Exhibition and Convention Center (SIECC) में आयोजित दो दिन के सम्मलेन, Indian Option Conclave (IOC 7.0) के 7वें संस्करण का सफलतापूर्वक समापन किया।
Indian Option Conclave, भारत के उल्लेखनीय ऑप्शन केंद्रित Learning Platform में से एक है। दो दिन के इस समारोह ने तेज़ी से बढ़ रहे Derivative और Option Trading परितंत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। IOC 7.0 ने वित्तीय निवेश की कक्षा से जुड़ी कंपनी की Guinness World Records विरासत को आगे बढ़ाते हुए, ट्रेडिंग के व्यवस्थित ज्ञान और सामुदायिक भागीदारी के लिहाज़ से नए मानक बनाए।
भारत, आज, दुनिया के सबसे बड़े Derivative बाज़ारों में से एक है। बढ़ती Retail भागीदारी और Tier-2 तथा Tier-3 Trading Hub के तेज़ी से उभरने से देश का Trading परिदृश्य बदल गया है, जिससे व्यवस्थित वित्तीय शिक्षा, Risk Management और अनुशासित भागीदारी पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरी हो गई है।
IOC 7.0 में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और इसमें अलग-अलग शहरों और उभरते बाज़ार परितंत्र से देश भर में मज़बूत प्रतिनिधित्व दर्ज हुआ। इस दो दिवसीय सम्मलेन का नेतृत्व 40 से अधिक बाज़ार विशेषज्ञों, पेशेवर ट्रेडरों और उद्योग से जुड़े व्यवसायियों ने किया, जिन्होंने Option से जुड़ी रणनीति, Risk Management और Trading Psychology के बारे में गहन जानकारी प्रदान की।
सम्मलेन के इस सातवें संस्करण में 450 से अधिक शहरों से 11,500 से अधिक पंजीकरण हुए, जो Conclave की बढ़ती पहुंच को रेखांकित करता है और दृढ़ निरंतरता तथा Trading समुदाय के इससे निरंतर जुड़ाव को दर्शाता है। इस शानदार भागीदारी से सम्मलेन के बारे में राष्ट्रीय स्तर पर रुचि और उत्साह ज़ाहिर होता है।
Jainam Broking Limited के प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष, Mr. Milan Parikh ने IOC 7.0 की सफलता पर अपनी टिप्पणी में कहा: “IOC शैक्षणिक पहल के तौर पर शुरू हुआ था और आज यह Jainam Broking का ट्रेडरों के लिए सालाना समारोह में तब्दील हो गया है। IOC 7.0 की विषयवस्तु – ‘Evolve’ (विकास) आज के बाज़ार की असलियत को दिखाती है। ट्रेडरों को लगातार बदलते माहौल में प्रासंगिक बने रहने के लिए अपनी रणनीति, Risk Framework और मानसिकता को निरंतर विकसित करना चाहिए। इस संस्करण में हमने सिर्फ स्तर ही नहीं, बल्कि सार्थक शिक्षा, वास्तविक संवाद और बाज़ार से जुड़ी व्यावहारिक समझ पर गौर किया। भारत का Trading समुदाय परिपक्व हो रहा है, ऐसे में ज़िम्मेदारी से निरंतर विकसित (Evolve) होते जाना ज़रूरी हो जाता है। IOC 7.0 में जो ऊर्जा और संवाद का स्तर दिखा उससे इस बात की पुष्टि होती है कि भारत में Trading का भविष्य बाज़ार के बारे में विकसित होती समझ पर आधारित है।”
इस सम्मलेन की सबसे अच्छी बात थी, महिला ट्रेडरों की भागीदारी। दो दिनों के समेकित आंकड़ों के मुताबिक पंजीकरण में महिलाओं की हिस्सेदारी 12.2% रही, जो भारत के Trading परितंत्र में बढ़ते समावेश का संकेत है।
भागीदारी से जुड़ी जानकारी से पता चलता है कि पंजीकृत लोगों में से ज़्यादातर सक्रिय ट्रेडर थे। पंजीकरण प्रक्रिया दौरान, भागीदारों से उनके पसंदीदा Trading Segment के बारे में बताने के लिए कहा गया, और 11,500 से अधिक पंजीकृत लोगों में से 7,300+ से ज़्यादा ने Option Trading को अपनी पसंद बताया। यहां लोगों ने Risk Management, Trading Psychology और रणनीति का अनुकूलन (Optimization) के बारे में सबसे अधिक जानना चाहा, जिससे संकेत मिलता है कि लोग अधिक वहनीय, दीर्घकालिक Trading दृष्टिकोण की ओर रुख कर रहे हैं।
IOC 7.0 में Broker, Fintech Platform, Analytics प्रदाताओं और Trading परितंत्र के प्रतिभागियों की भी सक्रिय भागीदारी दर्ज हुई, जिससे व्यापक उद्योग Platform के तौर पर इसकी स्थिति मज़बूत हुई। इस सम्मलेन के प्रदर्शनी क्षेत्र से भागीदारों को विभिन्न किस्म के नवोन्मेषी Trading Technology, Analytics Tool और Digital Platform से जुड़ने में मदद मिली, जिससे जानकारी और वास्तविक दुनिया से जुड़े Application के बीच का अंतराल कम हुआ।
भारत के Derivative बाज़ार का स्तर और इसमें भागीदारी बढ़ रही है, ऐसे में Indian Option Conclave इस तरह के Platform के तौर पर उभरा है जो ट्रेडरों, विशेषज्ञों और इस परितंत्र से जुड़े भागीदारों को जानकारी और व्यावहारिक ज्ञान साझा करने के लिए एक मंच पर लाता है। यह सम्मलेन, व्यवस्थित तरीके से सीखने और वास्तविक दुनिया में इस जानकारी के उपयोग पर ध्यान केंद्रित कर, ट्रेडरों को बाज़ार के बारे में अपनी समझ बढ़ाने और अपेक्षाकृत अधिक सोच-समझकर फैसले लेने में अहम भूमिका निभाता है। Jainam Broking Limited IOC को ऐसे सार्थक Learning Platform के तौर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो भारत में Trading समुदाय की वृद्धि और विकास में मदद करे।

