बिजनेस रेमेडीज/New Delhi। भारत का एक जहाज ‘Jag Ladki’ करीब 81000 टन क्रूड ऑयल लेकर Strait of Hormuz को पार कर चुका है। इस जहाज के आज भारत पहुंचने की संभावना है।
दरअसल ‘Jag Laadki’ नाम का यह टैंकर UAE से 14 मार्च को रवाना हुआ था और इसमें क्रूड ऑयल लदा हुआ है। यह जहाज सुरक्षित रूप से भारत की ओर बढ़ रहा है और आज मंगलवार को Gujarat के तट पर पहुंचने की उम्मीद है। जहाज और उस पर सवार सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।
होर्मुज दुनिया का सबसे
महत्वपूर्ण तेल मार्ग
Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है। वैश्विक तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। इस क्षेत्र में किसी भी तरह का तनाव सीधे ऊर्जा बाजार और तेल की कीमतों को प्रभावित करता है। India के लिए यह रास्ता और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश की ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयातित तेल पर निर्भर करता है। West Asia से आने वाला कच्चा तेल अक्सर इसी रास्ते से India पहुंचता है। India अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है, उसमें से सबसे ज्यादा Middle East से आता है।
कई भारतीय जहाज अभी भी फंसे
Middle East और India के बीच समुद्री रास्ते में अभी भी कई भारतीय जहाज मौजूद हैं और सरकार उनकी सुरक्षित आवाजाही के लिए कूटनीतिक स्तर पर प्रयास कर रही है। कुछ जहाजों को चरणबद्ध तरीके से निकलने की अनुमति भी मिल रही है।
India के पास कच्चे तेल का पूरा स्टॉक
सरकार का कहना है कि फिलहाल देश में कच्चे तेल की पर्याप्त उपलब्धता है और रिफाइनरियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं।
होर्मुज में इतने तेल टैंकर/जहाज फंसे
India सरकार के अधिकारियों के अनुसार, 24 भारतीय जहाज Strait of Hormuz के पश्चिम में फंसे हैं। इन पर लगभग 677 भारतीय नाविक सवार हैं।
तीन भारतीय जहाज Strait of Hormuz के पूर्व में फंसे हैं। इन पर कुल 76 भारतीय नाविक सवार हैं। कुल मिलाकर लगभग 27 भारतीय जहाज इस क्षेत्र में फंसे हुए बताए गए हैं।
होर्मुज में फंसे जहाजों के प्रकार
6 क्रूड ऑयल टैंकर
1 प्रोडक्ट टैंकर
10 LPG गैस कैरियर
1 LNG टैंकर
3 कंटेनर जहाज
बल्क कैरियर
अन्य सपोर्ट जहाज

