नई दिल्ली। मानव संसाधन क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी Itcons E-Solutions Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा एक नया अनुबंध प्राप्त हुआ है। यह अनुबंध एक वर्ष की अवधि के लिए 33,384 क्षम दिवस कार्य पूरा करने हेतु संसाधन उपलब्ध कराने के लिए है। अनुबंध का कुल मूल्य 25228594.09 रुपये है, जिसमें सभी कर और शुल्क शामिल हैं।
यह अनुबंध 1 मई, 2026 से प्रारंभ होगा और 30 अप्रैल, 2027 तक लागू रहेगा। कंपनी प्रबंधन के अनुसार यह अनुबंध कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और सरकारी एजेंसियों द्वारा कंपनी पर रखे गए निरंतर विश्वास को दर्शाता है।
कारोबारी गतिविधियां:
Itcons E-Solutions Limited ह्यूमन रिसोर्स सर्विसेज देने का काम करती है। कंपनी मुख्य रूप से संगठित क्षेत्र में सार्वजनिक और निजी दोनों संगठनों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी द्वारा मुख्य रूप से दो प्रकार की सेवाएं दी जा रही है। 1. मेनपावर सप्लाई/रिकू्रटमेंट सर्विस 2. मेनपावर सोर्सिंग/ स्टाफिंग सर्विसेज निगमन के बाद से ‘Itcons E-Solutions Limited अनुबंधित कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों की टीम बन गई है। कंपनी स्टाफिंग और भर्ती, सूचना प्रौद्योगिकी, एफएमसीजी, खाद्य आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करती है।
Itcons E-Solutions Limited अपनी सेवाओं की पेशकश को विकसित कर रही है ताकि अपने ग्राहकों को कंपनी की सेवाओं के माध्यम से उनकी एंड-टू-एंड एचआर जरूरतों का समर्थन किया जा सके।
कंपनी की सेवाओं की श्रेणी को निम्नलिखित व्यवसायों के अंतर्गत विभाजित किया गया है:
- आईटी स्टाफिंग
- जनरल स्टाफिंग
- री-बेजिंग
- रिक्रूटमेंट प्रोसेस आउटसोर्सिंग
- पास थ्रो सर्विसेज
- पेरोल सर्विसेज
- मैनेज्ड आईटी सर्विसेज
- प्रोडक्ट इंस्टॉलेशन एवं सर्विसिंग सॉल्यूशन
- परमानेंट हायरिंग
कंपनी ने गत 15 वर्षों में बड़ी संख्या में लोगों को काम दिलवाया है। कंपनी को मूल रूप से आईटी स्टॉफिंग से ऑर्डर मिल रहे हैं। कंपनी द्वारा विप्रो, एलटीटाई माईंडट्री, टीवीएसई, इनफिनाइट सॉल्यूशंस, एचसीएल इत्यादि प्रमुख कंपनियों को सर्विस प्रदान की जा रही है। कंपनी को अच्छी सर्विस देने पर ग्राहक कंपनियों से नियमित रूप से ऑर्डर मिल रहे हैं।

