Friday, July 17, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘TSC INDIA Limited’ का आईपीओ

आज खुलेगा ‘TSC INDIA Limited’ का आईपीओ

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। पंजाब के जालंधर आधारित ‘टीएससी इंडिया लिमिटेड’ एयर टिकटिंग में विशेषज्ञ रखने वाली प्रमुख ट्रैवल मैनेजमेंट कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 25 जुलाई को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: 2003 में स्थापित, टीएससी इंडिया लिमिटेड एक ट्रैवल मैनेजमेंट कंपनी है जो अपने ग्राहकों के लिए व्यापक हवाई टिकटिंग सेवाएं प्रदान करने में विशेषज्ञता रखती है। बी2बी और कॉर्पोरेट क्षेत्रों पर केंद्रित, टीएससी लागत-प्रभावी यात्रा समाधान प्रदान करने के लिए एयरलाइनों और ट्रैवल एजेंटों के साथ सहयोग करती है। टीएससी यात्रा योजना के प्रबंधन के लिए विभिन्न ट्रैवल प्रदाताओं के साथ साझेदारी करती है, जिसमें उड़ानों की बुकिंग और कॉर्पोरेट यात्रा कार्यक्रम आयोजित करना शामिल है। जालंधर, चंडीगढ़, लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, नई दिल्ली और पुणे जैसे शहरों में परिचालन करते हुए कंपनी देश में निरंतर अपनी उपस्थिति को बढ़ा रही है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने परिचालन से 9.39 करोड़ रुपए का राजस्व और 1.22 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने परिचालन से 19.36 करोड़ रुपए का राजस्व और 4.71 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने परिचालन से 25.78 करोड़ रुपए का राजस्व और 4.92 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 19.11 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में तक कंपनी की असेट 61.44 करोड़ रुपए और रिजर्व एवं सरप्लस 5.47 करोड़ रुपए था।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘टीएससी इंडिया लिमिटेड’ का आईपीओ आज खुलकर 25 जुलाई 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 3698000 शेयर 68 से 70 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 25.89 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 2000 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी एक्सपर्ट ग्लोबल कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment