Tuesday, July 14, 2026 |
Home Corporate WorldInsolation Green Energy Private Limited को पीएम कुसुम योजना के तहत जेवीवीएनएल और एवीवीएनएल से 226.45 मेगावाट एसपीवी सोलर पावर प्लांट का आर्डर मिला, 750 करोड़ रुपए का निवेश होगा

Insolation Green Energy Private Limited को पीएम कुसुम योजना के तहत जेवीवीएनएल और एवीवीएनएल से 226.45 मेगावाट एसपीवी सोलर पावर प्लांट का आर्डर मिला, 750 करोड़ रुपए का निवेश होगा

by Business Remedies
0 comments
Insolation Green Energy Private Limited

जयपुर। जयपुर आधारित प्रमुख सोलर माड्यूल निर्माता कंपनी इंसोलेशन एनर्जी लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी इन्सोलेशन ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को ग्रिड से जुड़े सौर ऊर्जा संयंत्रों के डिजाइन, सर्वेक्षण, आपूर्ति,स्थापना, परीक्षण, कमीशनिंग, संचालन और रखरखाव के लिए रेस्को मोड के माध्यम से 25 वर्षों के लिए आशय पत्र (एलओआई) प्रदान किया गया है। इसके साथ ही, संयंत्र को विभिन्न 33/11 केवी सब-स्टेशनों से जोड़ने के लिए इससे जुड़ी 11 केवी लाइन और पीएम कुसुम के अंतर्गत सौर ऊर्जा संयंत्रों के लिए रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम (आरएमएस) का काम भी प्रदान किया गया है।

जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) की घटक A योजना के तहत 20 स्थलों के लिए और अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) की 115 स्थलों के लिए पीएम कुसुम घटक ए योजना के तहत संयुक्त एसपीवी सौर ऊर्जा संयंत्र 226.45 मेगावाट का होगा। इन एलओआई में अंतिम स्तरीकृत टैरिफ 16 साइटों के लिए 3.04 रुपये प्रति यूनिट, 5 साइटों के लिए 2.82 रुपये प्रति यूनिट, 53 साइटों के लिए 2.75 रुपये प्रति यूनिट और 61 साइटों के लिए 2.60 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित किया गया है। योजना की अवधि 25 वर्ष है और योजना में 750 करोड़ रुपए का निवेश अनुमानित है। सौर ऊर्जा संयंत्रों से प्रतिवर्ष 36,23,20,000 यूनिट पावर का जनरेशन और 98,46,84,800/- रुपए का राजस्व अर्जित होने का अनुमान है।



You may also like

Leave a Comment