Tuesday, June 30, 2026 |
Home Corporate World‘Infolion Research Services Limited’ ने घोषित किए वार्षिक वित्तीय परिणाम, राजस्व में 49 फीसदी की वृद्धि

‘Infolion Research Services Limited’ ने घोषित किए वार्षिक वित्तीय परिणाम, राजस्व में 49 फीसदी की वृद्धि

by Business Remedies
0 comments
infollion

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित ‘इन्फोलियन रिसर्च सर्विसेज लिमिटेड’ बी2बी ह्यूमन क्लाउड सेगमेंट में काम करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष और दूसरी छमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 53.31 करोड़ रुपए के राजस्व के मुकाबले करीब 49 फीसदी अधिक 79.51 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 8.56 करोड़ रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ के मुकाबले करीब 45 फीसदी अधिक 12.44 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 12.84 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।

31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 27.87 करोड़ रुपए के राजस्व के मुकाबले 43.33 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 4.33 करोड़ रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ के मुकाबले 6.50 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

कारोबारी गतिविधियां : 2009 में निगमित, इन्फोलियन रिसर्च सर्विसेज लिमिटेड बी2बी ह्यूमन क्लाउड सेगमेंट में काम कर रही है, जो विषय वस्तु विशेषज्ञों की ऑन-डिमांड आकस्मिक नियुक्ति को पूरा करते हैं। कंपनी श्रमिकों या ज्ञान प्रदाताओं (गिग वर्कर) और नियोक्ताओं या ज्ञान चाहने वालों को एक-दूसरे से जुडऩे के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करती है।

कंपनी के प्रमुख ग्राहकों में शीर्ष स्तरीय वैश्विक प्रबंधन परामर्श फर्म, प्रसिद्ध निजी इक्विटी फंड, हेज फंड और मध्य स्तरीय कॉर्पोरेट शामिल हैं। कंपनी गिग-इकोनॉमी के प्रीमियम सेगमेंट में काम कर रही है और आकस्मिक भर्ती, अस्थायी कार्यबल प्रबंधन, एसओडब्लयू-कर्मचारियों को अनुबंधित करने, उच्च-स्तरीय स्वतंत्र परामर्श, ज्ञान पर्यटन और बहुत कुछ करने में अग्रणी सक्षमकर्ताओं में से एक हैं।



You may also like

Leave a Comment