Tuesday, June 30, 2026 |
Home Main Newsभारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, फार्मा शेयरों में खरीदारी से मजबूती

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, फार्मा शेयरों में खरीदारी से मजबूती

सेंसेक्स 83,000 के पार, निफ्टी भी 25,400 के स्तर के आसपास मजबूती के साथ बंद

by Business Remedies
0 comments
Indian stock market trading board showing Sensex and Nifty indices

मुंबई, 18 सितंबर: गुरुवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 320 अंक या 0.39% की तेजी के साथ 83,013.96 पर और निफ्टी 93.35 अंक या 0.37% की मजबूती के साथ 25,423.60 पर बंद हुआ। दिनभर बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई।

फार्मा शेयरों ने बढ़ाया बाजार
बाजार को ऊपर खींचने में निफ्टी फार्मा इंडेक्स की 1.50% की बढ़त प्रमुख रही। इसके अलावा निफ्टी ऑटो (0.32%), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस (0.51%), निफ्टी एफएमसीजी (0.38%), निफ्टी मेटल (0.32%) और निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.44%) भी मजबूती के साथ बंद हुए।

कौन-कौन से सेक्टर कमजोर रहे
वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक (0.18%), निफ्टी रियल्टी (0.07%), निफ्टी एनर्जी (0.35%) और निफ्टी पीएसई (0.05%) कमजोर रहे और गिरावट के साथ बंद हुए।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 224.65 अंक (0.38%) की बढ़त के साथ 59,073.20 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 53.75 अंक (0.29%) की मजबूती के साथ 18,476.95 पर बंद हुआ।

टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में इटरनल (Zomato), सन फार्मा, इन्फोसिस, HDFC बैंक, HCL टेक, HUL, पावर ग्रिड, ITC, एक्सिस बैंक और अदाणी पोर्ट्स प्रमुख टॉप गेनर्स रहे। जबकि टाटा मोटर्स, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, BEL और SBI टॉप लूजर्स में शामिल रहे।

विशेषज्ञ का दृष्टिकोण
एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा कि निफ्टी में छोटे उतार-चढ़ाव देखने को मिले। उन्होंने कहा कि 25,300 और 25,150 स्तर समर्थन के रूप में महत्वपूर्ण हैं, जबकि 25,500 पर रुकावट का सामना हो सकता है। 26,000 के ऊपर जाने पर और तेजी संभव है।



You may also like

Leave a Comment