- भारत का यूपीआई इंडोनेशिया के पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगा, पीएम मोदी ने किया ऐलान
- भारत और इंडोनेशिया के बीच 14 समझौतों पर बनी सहमति, टेक्नोलॉजी, शिक्षा और रणनीतिक सहयोग को मिलेगा बढ़ावा
जकार्ता | बीआर न्यूज नेटवर्क | प्रधानमंत्री Narendra Modi ने मंगलवार को ऐलान किया कि भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) इंडोनेशिया के पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगा। इससे भारतीय यात्रियों के लिए स्थानीय पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करके Indonesia में भुगतान करना आसान हो जाएगा। Jakarta में Indonesia के राष्ट्रपति Prabowo Subianto के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें खुशी है कि भारत का यूपीआई Indonesia के पेमेंट सिस्टम के साथ जुड़ने जा रहा है। इससे क्रॉस-बॉर्डर लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा तथा कारोबार और यात्रा करने में आसानी होगी। पीएम ने कहा कि भारत और Indonesia टेक्नोलॉजी और रणनीतिक उद्योगों में सहयोग को मजबूत कर रहे हैं। प्रेस वार्ता से पहले बैठक में दोनों देशों के बीच 14 समझौतों पर सहमति बनी। इसके अलावा छह घोषणाएं भी की गई।
मिनरल्स और स्टील सेक्टर के हुए अहम समझौते
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा कि आज के दौर में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती बहुत अहम है। अहम मिनरल्स और स्टील सेक्टर में आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत करने के लिए भी एक अहम समझौता हुआ है। स्टेनलेस स्टील और रेयर-अर्थ मैग्नेट को लेकर हमारी कंपनियों के बीच नई साझेदारियां बन रही हैं। मंगलवार को हुए लगभग एक दर्जन समझौतों में भारत और Indonesia ने समुद्री सुरक्षा और सहयोग के लिए एक फ्रेमवर्क को भी अंतिम रूप दिया।
प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण प्रोजेक्ट की होगी शुरुआत
पीएम मोदी ने बताया कि Indian Space Research Organisation (ISRO) शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाहरी अंतरिक्ष की खोज और Indonesia के अंतरिक्ष क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि Indonesia के राष्ट्रपति योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे, जो भारत और Indonesia की साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
साझेदारी का होगा सुनहरा अध्याय शुरू
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और Indonesia Rabindranath Tagore की Indonesia की ऐतिहासिक यात्रा की शताब्दी को सांस्कृतिक और शैक्षिक कूटनीति के टैगोर-देवान्तारा वर्ष के रूप में मनाएंगे। मोदी ने कहा कि हम विकास, सुरक्षा, तकनीक, संस्कृति और शिक्षा जैसे हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आज से भारत-Indonesia साझेदारी का एक सुनहरा अध्याय शुरू होगा। इस सुनहरे अध्याय का 21वीं सदी की दुनिया पर बहुत बड़ा सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
आईआईएमबी इंडोनेशिया में स्थापित करेगा कैंपस
पीएम मोदी ने कहा कि Indian Institute of Management Bangalore (IIMB) Indonesia में अपना कैंपस स्थापित करेगा। इस कैंपस से पूरे ASEAN क्षेत्र के युवाओं को बहुत लाभ होगा। प्रस्तावित कैंपस Indonesia के मलंग में सिंघासारी स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) में स्थापित किया जाएगा और यह भारत के उच्च शिक्षा इकोसिस्टम के अंतरराष्ट्रीय की दिशा में एक अहम कदम है।
पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान
Indonesia के राष्ट्रपति Prabowo Subianto ने भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi को देश के सबसे बड़े सम्मान Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia Medal of Honor से सम्मानित किया है। इससे पहले Seychelles की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान Guardian of the Blue Horizon से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा 25 से अधिक देशों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा है।

