स्वदेशी Space Technology को बड़ी सफलता
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman ने Hyderabad स्थित space startup TakeMe2Space की उपलब्धि की सराहना की है। कंपनी की ‘PowerBank-50’ भारत की पहली स्वदेशी satellite battery बन गई है, जिसे सफल mission के बाद flight heritage status मिला है।
FM Sitharaman ने बताया ‘Brilliant’
Social Media platform X पर Nirmala Sitharaman ने उपलब्धि को “Brilliant” बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय satellite builders को अब तक इस जरूरी component के लिए imports पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे लागत बढ़ती थी और procurement में समय लगता था।
Vikram-1 Mission में सफल प्रदर्शन
PowerBank-50 को Skyroot Aerospace के Vikram-1 rocket की maiden mission ‘Aagaman’ में तैनात किया गया था। 18 जुलाई को Launch हुई mission में Battery ने 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर Cosmoserve Space के experimental payload को power दी और सफल प्रदर्शन किया।
Flight Heritage से बढ़ेगा भरोसा
TakeMe2Space के अनुसार, flight heritage tag space industry में किसी component की reliability का महत्वपूर्ण प्रमाण है। इससे satellite manufacturers, launch providers और insurers के बीच स्वदेशी hardware पर भरोसा बढ़ने की उम्मीद है।
कठिन परिस्थितियों के लिए तैयार Design
Battery pack में high-energy-density lithium-ion cells, intelligent battery management system, integrated cell heaters और lightweight aluminium enclosure का इस्तेमाल हुआ है। इसे launch vibrations, radiation, vacuum और extreme temperature variations सहने के लिए Design किया गया है।
Small Satellite Ecosystem को फायदा
कंपनी के मुताबिक, Battery 50 watt-hours से अधिक energy store करती है और इसका वजन करीब 380 ग्राम है। इसे CubeSats और microsatellites के लिए तैयार किया गया है तथा low-Earth orbit में पांच साल तक के missions को support कर सकती है। यह उपलब्धि imported satellite batteries पर निर्भरता घटाने और startups, research institutions व universities के लिए satellite development किफायती बनाने में मदद कर सकती है।

