Friday, July 10, 2026 |
Home Automobileपैसेंजर ईवी रजिस्ट्रेशन में 90 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

पैसेंजर ईवी रजिस्ट्रेशन में 90 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

महंगे पेट्रोल-डीजल और कम रनिंग कॉस्ट से बढ़ा ईवी का आकर्षण

by Business Remedies
0 comments
  • वाहन कंपनियों ने कीमतें बढ़ाईं, फिर भी Electric Passenger Vehicles की मांग रही मजबूत
  • FY2026-27 की पहली तिमाही में Passenger EV Registrations में करीब 90% की बढ़ोतरी

New Delhi | बीआर न्यूज नेटवर्क | भारत में Electric Passenger Vehicles (EV) की मांग लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में Passenger EV Registration करीब 90 प्रतिशत बढ़कर 82,737 यूनिट पर पहुंच गया। उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार पेट्रोल, डीजल और CNG की बढ़ती कीमतों तथा Electric Vehicles की कम परिचालन लागत ने ग्राहकों को तेजी से EV की ओर आकर्षित किया है।

पहली तिमाही में रिकॉर्ड Registration

वाहन पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में Electric Passenger Vehicles का Registration 43,710 यूनिट से बढ़कर 82,737 यूनिट हो गया। अप्रैल में 24,963, मई में 27,320 और जून में 30,454 यूनिट का पंजीकरण हुआ। लगातार तीनों महीनों में बढ़ती मांग ने देश में EV बाजार की मजबूत रफ्तार को दर्शाया है।

Tata Motors और Mahindra & Mahindra की शानदार बढ़त

तिमाही के दौरान Tata Motors ने 32,283 Electric Passenger Vehicles का Registration दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 104 प्रतिशत अधिक है। कंपनी की EV बिक्री भी 112 प्रतिशत बढ़कर 34,467 यूनिट रही। वहीं Mahindra & Mahindra के Electric Vehicle Registration लगभग दोगुने होकर 20,112 यूनिट पहुंच गए। दूसरी ओर, Hyundai Motor India के EV Registration घटकर 1,386 यूनिट रह गए।

महंगे ईंधन ने बढ़ाई EV की मांग

उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया संकट के दौरान पेट्रोल, डीजल और CNG की बढ़ती कीमतों ने बड़ी संख्या में ग्राहकों को Electric Vehicles की ओर आकर्षित किया। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद EV की Running Cost अपेक्षाकृत स्थिर रही, जिससे उपभोक्ताओं का रुझान Battery चालित वाहनों की ओर बढ़ा।

कीमतें बढ़ीं, फिर भी बाजार मजबूत

हाल के महीनों में बढ़ती उत्पादन लागत और कच्चे माल की महंगाई के चलते कई वाहन कंपनियों ने अपने मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 1 जुलाई से Tata Motors ने Passenger Vehicles की कीमतों में 1.5 प्रतिशत और Commercial Vehicles में 2.5 प्रतिशत तक वृद्धि की है। Hyundai Motor India ने अपने वाहनों के दाम 12,800 रुपये तक बढ़ाए हैं, जबकि Maruti Suzuki ने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 30,000 रुपये तक और Mahindra & Mahindra ने अपनी SUV व Commercial Vehicles की कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। इसके बावजूद Electric Vehicles की मांग मजबूत बनी हुई है।



You may also like

Leave a Comment