Sunday, July 5, 2026 |
Home CommodityAlmonds के पोषण से बढ़ाइये नवरात्रि का आनंद

Almonds के पोषण से बढ़ाइये नवरात्रि का आनंद

by Business Remedies
0 comments
Increase the joy of Navratri with the nutrition of almonds

बिजनेस रेमेडीज़। नवरात्रि भारत के सबसे ज्यादा धूमधाम वाले त्यौहारों में से एक है। इसे विभिन्न क्षेत्रों में अनूठे तरीकों से मनाया जाता है। यह त्यौहार परिवारों और दोस्तों को एकजुट करता नवरात्रि में खास व्यंजनों, स्नैक्स और मिठाइयों पर टूट पडऩे की परंपरा बेहद खास होती है और इससे अपनापन भी बढ़ता है। लेकिन इनमें से कई चीजें शुगर, फैट्स और कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर होती हैं और वजन बढऩे, डायबिटीज तथा दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ा देती हैं। अपने आहार में ज्यादा सेहतमंद चीजों, जैसे कि ताजे फल, सब्जियाँ और बादाम जैसे नट्स लेने से त्यौहार का खान-पान सेहत पर बुरा असर नहीं डालता है। यह संतुलन पाने का एक आसान तरीका है।
नवरात्रि के दौरान कई लोग उपवास रखते हैं या शाकाहारी आहार लेते हैं। इसमें बादाम भी शामिल हो जाए, तो आदर्श स्थिति बन जाएगी। बादाम में ग्लूटन नहीं होता है, पादप-आधारित प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है और 15 जरूरी पोषक-तत्?व भी होते हैं। बादाम वीगन डाइट लेने वाले लोगों के लिये भी परफेक्ट होती हैं। तरह-तरह के इस्तेमाल में आ सकने के कारण बादाम नवरात्रि की पारंपरिक मिठाइयों और स्नैक्स का स्वाद बढ़ा देती हैं। स्वाद या त्यौहार के आनंद से समझौता किये बिना बादाम ज्यादा स्वास्थ्यकर विकल्प देती हैं।

नवरात्रि के विशेष पकवानों में बादाम डालने से स्वाद और कुरकुरापन बढ़ जाता है और सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। बादाम एलडीएल और टोटल कोलेस्ट्रॉल लेवल्स को कम करके दिल की सेहत को बेहतर बनाती हैं। जब बादाम को अच्छी तरह से संतुलित आहार में शामिल किया जाता है, तब वे ब्लड शुगर को मैनेज करने में भी मददगार होती हैं। प्रोटीन और डाइटरी फाइबर समेत 15 जरूरी पोषक-तत्वों से भरपूर बादाम संतुष्टि देती हैं और आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देती हैं। बादाम वजन को सही रखने में सहायक होती हैं और उन्हें नियमित रूप से खाने पर त्वचा भी ज्यादा स्वस्थ और चमकदार हो जाती है। इसका कारण बादाम में मौजूद विटामिन ई है, जो कि एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह विटामिन ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाता है और त्वचा की सेहत का समर्थन करता है। भारतीयों के लिये हाल ही में जारी हुईं इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन (आईसीएमआर-एनआईएन) की डाइटरी गाइडलाइंस बादाम जैसे नट्स को पोषक मानती हैं। उनके अनुसार बादाम को अच्छी सेहत के लिये रोजाना खाया जा सकता है। बादाम को संतुलित आहार का हिस्सा बनाया जाना चाहिये, क्योंकि वह पादप प्रोटीन का स्रोत है और सेहत को बढ़ाने वाला स्नैक भी।

मैक्स हेल्थकेयर, नई दिल्ली में डायटेटिक्स की रीजनल हेड ऋतिका समद्दार ने कहा कि नवरात्रि के दौरान देश के कई हिस्सों में लोग उपवास रखते हैं, लेकिन कई लोगों को उसका सही तरीका पता नहीं होता है। उपवास का सबसे महत्वपूर्ण पहलू होता है उसे तोडऩे का तरीका। काफी प्रोसेस किया हुआ, मीठा या जंक फूड खाने से बचना मायने रखता है। इसके बजाए बादाम जैसे पोषक विकल्पों को अपनाया जाना चाहिये। बादाम में ऐसे कुछ अनिवार्य पोषक-तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की समग्र तंदुरुस्ती में योगदान देते हैं। अपने आहार में मु_ीभर बादाम को शामिल करने से आपकी सेहत को तरह-तरह के फायदे हो सकते हैं। इन फायदों में वजन को नियंत्रित रखने में सहयोग, ब्लड शुगर लेवल्स को सही रखने में मदद और बुरे कोलेस्ट्रॉल के लेवल्स को कम करने में सहायता शामिल है।



You may also like

Leave a Comment