भारत की प्रतिष्ठित Solar Panel Manufacturing Company Insolation Energy Limited (INA Solar) को Forbes India के Prestigious Feature ‘Best Under a Billion’ में स्थान मिला।
कंपनी के चेयरमैन मनीष गुप्ता एवं एमडी विकास जैन ने बताया कि यह हमारे लिए बड़े गर्व का विषय है कि पिछले कई वर्षो से आईएनए सोलर भारत की टॉप10 सोलर पैनल निर्माताओं में से एक है और साथ ही BSE – SME बोर्ड पर सूचीबद्ध है और साथ ही उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय समस्त कस्टमर्स ,स्टेक होल्डर्स एवं आईएनए सोलर के कर्मचारियों को जाता है। आईएनए सोलर पैनल राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानकों IEC,ALMM एवं BIS द्वारा मान्यता प्राप्त हैं और कंपनी देश की लगभग सभी सौर परियोजनाओं जैसे की जल जीवन मिशन, कुसुम A / B / C , बीएसएनएल , प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना इत्यादि में अपनी भागीदारी निभा कर मेक इन इंडिया मिशन को प्रमोट कर रही है। कंपनी की वर्तमान में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 1000 मेगावाट है। कंपनी बहुत ही जल्द सोलर पैनल 4000 मेगावाट, सोलर सेल 1500 मेगावाट वं एल्युमीनियम फ्रेम 12000 मैट्रिक टन वार्षिक क्षमता की यूनिट लगाएगी।

