Tuesday, June 30, 2026 |
Home Business Remediesआज खुलेगा ‘Techera Engineering (India) Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Techera Engineering (India) Limited’ का IPO

निवेशक 27 सितम्बर 2024 तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
techera engineering limited

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। महाराष्ट्र के पुणे आधारित ‘Techera Engineering (India) Limitedaerospace and defense industries के लिए Components and Automation Systems Solutions के डिजाइन, निर्माण और आपूर्ति में संलग्न प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा नई मशीनरी की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण, कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण, कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया उधारों के एक हिस्से का पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 27 सितम्बर 2024 को बंद होगा।

यह करती है कंपनी: Techera Engineering (India) Limited अक्टूबर 2018 में स्थापित हुई थी। कंपनी एयरोस्पेस और रक्षा उद्योगों के लिए कॉम्पोनेंट्स एवं ऑटोमेशन सिस्टम्स सॉल्यूशंस के डिजाइन, निर्माण और आपूर्ति में संलग्न है। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में असेंबली टूलिंग, जिग्स, फिक्स्चर, रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) टूलिंग, ग्राउंड सपोर्ट उपकरण और सटीक मशीनीकृत कॉम्पोनेंट्स शामिल हैं। यह अपने लक्षित क्षेत्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन विज़ुअलाइज़ेशन के लिए 5- एक्सिस मशीनिंग और 3-डी मॉडलिंग जैसी उन्नत विनिर्माण तकनीकों का उपयोग करती है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2021 में कंपनी ने कुल राजस्व 8.52 करोड़ रुपए एवं 0.76 लाख रुपए की कर पश्चात शुद्ध हानि, वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 7.36 करोड़ रुपए एवं 6.28 करोड़ रुपए की कर पश्चात शुद्ध हानि, वित्त वर्ष 2023 में 26.59 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 1.30 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में 31 दिसंबर 2023 तक कंपनी ने 27.72 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 3.38 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में 31 दिसंबर 2023 तक कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 12.19 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में 31 दिसंबर 2023 तक कंपनी की assets 42.68 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 13.49 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है।

IPO के संबंध में जानकारी: ‘Techera Engineering (India) Limited’ का IPO NSE Emerge Platform पर आज खुलकर 27 सितम्बर 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 43,77,600 शेयर 75 से 82 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 35.89 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का मार्केट लॉट साइज 1600 इक्विटी शेयरों का है। IPO का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी एसकेआई कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है



You may also like

Leave a Comment