Tuesday, October 6, 2026 |
Home Tech Worldसाल के अंत तक 2 GW तक पहुंच सकती है भारत की Data Centre Capacity

साल के अंत तक 2 GW तक पहुंच सकती है भारत की Data Centre Capacity

H2 2026 में 200 MW से अधिक नई Capacity जुड़ने की उम्मीद, Mumbai बना सबसे बड़ा Data Centre Hub

by Business Remedies
0 comments
India data centre capacity growth with Mumbai leading new supply in 2026

पहली छमाही में जुड़ी 130 MW नई Capacity
भारत का Data Centre Sector तेजी से विस्तार कर रहा है। CBRE South Asia Pvt. Ltd. की Report के अनुसार, 2026 की पहली छमाही यानी H1 में देश में करीब 130 MW नई Data Centre Capacity जुड़ी। वहीं H2 2026 में 200 MW से अधिक Capacity जुड़ने की संभावना है। इसके साथ वर्ष के अंत तक भारत की Operational Data Centre Capacity करीब 2 GW तक पहुंच सकती है।

Mumbai की हिस्सेदारी 94 फीसदी
Report के मुताबिक H1 2026 में जुड़ी कुल नई Supply में Mumbai की हिस्सेदारी करीब 94 फीसदी रही। इससे देश के सबसे प्रमुख Data Centre Hub के रूप में Mumbai की स्थिति और मजबूत हुई है।

$38 Billion के Investment Commitments
Data Centre Sector ने H1 2026 में करीब $38 Billion के Investment Commitments आकर्षित किए। वर्ष 2021 से अब तक Cumulative Investment Commitments लगभग $173 Billion तक पहुंच चुके हैं। इनमें Hyperscale और Colocation Segment की हिस्सेदारी करीब 62 फीसदी रही, जबकि 15 फीसदी से अधिक Commitments Artificial Intelligence यानी AI से जुड़ी Demand से संबंधित रहे।

Asia Pacific में मजबूत हुई भारत की स्थिति
CBRE के Chairman और CEO Anshuman Magazine के अनुसार, भारत का Data Centre Market क्षेत्र के कई दूसरे Markets की तुलना में तेज गति से बढ़ रहा है। 2026 में भारत को Asia Pacific के ‘High Growth Market’ से बढ़ाकर ‘Leading Data Centre Markets’ Category में शामिल किया गया है। इस Category में Japan, Australia और Mainland China भी शामिल हैं।

Tier IV Centres का बढ़ा हिस्सा
H1 2026 में कुल Data Centre Supply में Tier IV Facilities की हिस्सेदारी बढ़कर 43 फीसदी हो गई, जो 2024 में 21 फीसदी थी। वहीं Multi-city Portfolios ने H1 2026 के 85 फीसदी से अधिक Investment Commitments हासिल किए।

Domestic Investors की मजबूत भागीदारी
2021 से अब तक लगाए गए Cumulative Capital में Domestic Investors की हिस्सेदारी 38 फीसदी रही, जबकि United States की हिस्सेदारी 27 फीसदी रही। H1 2026 में Domestic Developers ने 48 फीसदी नई Capacity उपलब्ध कराई और American तथा European Players से आगे रहे।



You may also like

Leave a Comment