बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में और INA Solar की सक्रिय भागीदारी से एक सफल रक्तदान शिविर 3 जुलाई 2025 को लगाया गया। यह शिविर INA Solar की विभिन्न इकाइयों-जाटावाली, दौलतपुरा, सावरदा फैक्ट्रीज़ और मुख्य कार्यालय, जयपुर में आयोजित हुआ, जहां सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस जनसेवा से प्रेरित पहल में कुल 300 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के जीवन को संजीवनी देने का कार्य करेगा।
INA Solar द्वारा किया गया यह सार्थक प्रयास न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को दर्शाता है, बल्कि कंपनी की इस सोच को भी उजागर करता है कि ‘सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।’
INA Solar के चेयरमैन मनीष गुप्ता ने कहा कि ‘समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवीय मूल्यों को सहेजना और ज़रूरतमंदों की सहायता करना भी हमारा कर्तव्य है। रक्तदान जैसे पुण्य कार्यों में सहभागिता हमारे संगठन की सेवा भावना का प्रतीक है।’ अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन नेINA Solar के इस समर्पण और सहयोग की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्यों को साथ मिलकर करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

