Wednesday, November 18, 2026 |
Home Corporate Worldपहली छमाही में Skyways Air Services का राजस्व 90.33 फीसदी और शुद्ध मुनाफा 135.52 फीसदी बढ़ा

पहली छमाही में Skyways Air Services का राजस्व 90.33 फीसदी और शुद्ध मुनाफा 135.52 फीसदी बढ़ा

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित देश की अग्रणी एयर कार्गो और एकीकृत लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता कंपनी Skyways Air Services Limited (Skyways Group) ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के लिए अपने समेकित वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें कंपनी ने राजस्व और मुनाफे के सभी प्रमुख मानकों पर शानदार वृद्धि दर्ज की है। आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 90.33 प्रतिशत की जबरदस्त छलांग लगाकर 25,279.89 मिलियन रुपये (2,527.99 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 13,282.00 मिलियन रुपये (1,328.20 करोड़ रुपये) था। वहीं, दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 90.29 प्रतिशत बढ़कर 6,891.91 मिलियन रुपये से 13,114.54 मिलियन रुपये (1,311.45 करोड़ रुपये) दर्ज किया गया, जो पिछली तिमाही के 12,165.34 मिलियन रुपये के मुकाबले 7.8 प्रतिशत अधिक है।

मुनाफे के मोर्चे पर कंपनी ने और भी तेज रफ्तार दिखाई है, जहां पहली छमाही में परिचालन लाभ (EBITDA) सालाना आधार पर 90.03 प्रतिशत बढ़कर 571.47 मिलियन रुपये से 1,085.97 मिलियन रुपये (108.60 करोड़ रुपये) हो गया और EBITDA मार्जिन 4.30 प्रतिशत पर स्थिर रहा। इसी तरह, दूसरी तिमाही में EBITDA सालाना आधार पर 96.00 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 16.7 प्रतिशत बढ़कर 584.72 मिलियन रुपये रहा, जबकि EBITDA मार्जिन 13 बेसिस पॉइंट सुधरकर 4.46 प्रतिशत हो गया। कर पूर्व लाभ पहली छमाही में 115.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 392.03 मिलियन रुपये से बढ़कर 843.74 मिलियन रुपये और दूसरी तिमाही में 110.2 प्रतिशत बढ़कर 470.97 मिलियन रुपये दर्ज किया गया। कर पश्चात शुद्ध लाभ की बात करें तो पहली छमाही में इसमें 135.52 प्रतिशत का रिकॉर्ड उछाल आया और यह 254.62 मिलियन रुपये से बढ़कर 599.68 मिलियन रुपये (59.97 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया, जबकि शुद्ध लाभ मार्जिन 46 BPS बढ़कर 2.37 प्रतिशत हो गया। वहीं, दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 129.56 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 23.8 प्रतिशत बढ़कर 331.78 मिलियन रुपये रहा।

वित्तीय परिणामों पर टिप्पणी करते हुए Skyways Group के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक एवं CEO यशपाल शर्मा ने कहा कि, “बढ़ता निर्यात, नए हवाई अड्डे और बुनियादी ढांचे से जुड़े सुधार भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को एक रोमांचक मोड़ पर ले आए हैं, जिससे उद्योग को मजबूत गति मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक स्तर पर 8.4 अरब ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए Supply Chain तेजी से डेटा-आधारित हो रही है और Skyways एक प्रमुख एयर कार्गो कंपनी से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी-आधारित Logistics Service Provider (LSP) के रूप में विकसित हो रही है। ‘Skyways Growth Quad’ के सिद्धांतों पर चलते हुए कंपनी एक ही प्लेटफॉर्म पर Air, Ocean, Express, Cross-Border Custom Brokerage, Trucking और Warehousing के एकीकृत समाधान प्रदान कर रही है, जिससे भारत और वैश्विक बाजारों में उसकी हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है।”

कंपनी प्रोफाइल : वर्ष 1984 में स्थापित और नई दिल्ली में मुख्यालय वाली Skyways Air Services Limited भारत में Air Freight Forwarding क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है, जिसे ‘World ACD’ द्वारा लगातार कई वर्षों तक भारत का नंबर-1 Air Freight Forwarder स्थान दिया गया है। देश भर के 30 से अधिक शहरों और जर्मनी, वियतनाम, UAE, हांगकांग, बांग्लादेश, थाईलैंड व कंबोडिया सहित कई देशों में अपने कार्यालयों के साथ यह समूह 1,200 से अधिक पेशेवरों की टीम के माध्यम से Air और Ocean Freight, Contract Logistics, Cold Chain, Express Cargo, E-Commerce और Warehousing जैसी End-to-End Supply Chain सेवाएं प्रदान करता है।



You may also like

Leave a Comment