Wednesday, November 18, 2026 |
Home Corporate WorldDhabriya Polywood Limited को M3M Group से मिले Work Order में 17.69 करोड़ रुपये का इजाफा

Dhabriya Polywood Limited को M3M Group से मिले Work Order में 17.69 करोड़ रुपये का इजाफा

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। भवन निर्माण सामग्री और इंटीरियर सॉल्यूशंस क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Dhabriya Polywood Limited को प्रतिष्ठित रियल एस्टेट डेवलपर M3M Group से प्राप्त Work Order/Letter of Intent में एक और बड़ा विस्तार मिला है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, एल्युमीनियम डोर और विंडो फसाड कार्यों से जुड़े इस ऑर्डर के मूल्य में 17.69 करोड़ रुपये (GST सहित) की अतिरिक्त बढ़ोतरी की गई है। यह वृद्धि 30 सितंबर 2026 को पूर्व में सूचित किए गए ऑर्डर की निरंतरता में है, जिससे कंपनी की Order Book को बड़ी मजबूती मिली है।

कंपनी प्रोफाइल : वर्ष 1992 में स्थापित और जयपुर के मालवीय इंडस्ट्रियल एरिया में मुख्यालय वाली Dhabriya Polywood Limited तीन दशकों से अधिक के अनुभव के साथ बिल्डिंग और इंटीरियर सॉल्यूशंस के निर्माण में अग्रणी है। ‘Polywood’ ब्रांड के तहत पहचानी जाने वाली यह कंपनी मुख्य रूप से UPVC और System Aluminium Window व Door, PVC Wall व Ceiling Panel, Fluted Panel, SPC Flooring, Modular Furniture और Engineered Marble जैसे पर्यावरण-अनुकूल लकड़ी के विकल्पों का निर्माण करती है। देश भर में आधुनिक विनिर्माण इकाइयों का संचालन करने वाली और 5,800 से अधिक प्रोजेक्ट्स पूरे कर चुकी यह कंपनी ‘Save Trees’ पहल को बढ़ावा देने के साथ-साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है।



You may also like

Leave a Comment