जयपुर। देहरादून आधारित रेलवे और इंजीनियरिंग क्षेत्रों के लिए Customized Ferrous Metallurgical Products का निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी Neetu Yoshi Limited ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए अपने Unaudited Consolidated और Standalone वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं। Consolidated आंकड़ों के अनुसार, पहली छमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 29.2 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि के साथ 59.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 45.96 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का परिचालन लाभ (EBITDA) सालाना आधार पर 6.5 प्रतिशत बढ़कर 15.93 करोड़ रुपये से 16.96 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि कर पश्चात शुद्ध लाभ 4.0 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 11.54 करोड़ रुपये से बढ़कर 12.00 करोड़ रुपये हो गया। Standalone आधार पर भी कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 29.5 प्रतिशत बढ़कर 59.39 करोड़ रुपये, EBITDA 6.6 प्रतिशत बढ़कर 16.98 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 4.2 प्रतिशत बढ़कर 12.02 करोड़ रुपये रहा।
वित्तीय परिणामों और व्यवसाय की प्रगति पर टिप्पणी करते हुए Neetu Yoshi Limited के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी हिमांशु लोहिया ने कहा कि, “पहली छमाही के नतीजे व्यवसाय विस्तार, परिचालन सुदृढ़ीकरण और विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने पर कंपनी के निरंतर फोकस को दर्शाते हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि का एक प्रमुख घटनाक्रम 13 सितंबर 2026 से हरिद्वार के भगवानपुर स्थित नवस्थापित विनिर्माण संयंत्र (Unit 02) में Commercial Production शुरू होना है, जिससे कंपनी की उत्पादन क्षमता लगभग दोगुनी होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, कंपनी को हाल ही में ‘Friction Wedge’ के लिए RDSO Prototype Approval प्राप्त हुई है, जो रेलवे कंपोनेंट्स पोर्टफोलियो के विस्तार और भविष्य की खरीद निविदाओं में भाग लेने की पात्रता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
कंपनी प्रोफाइल : वर्ष 2020 में स्थापित और देहरादून में मुख्यालय वाली Neetu Yoshi Limited एक RDSO प्रमाणित Class ‘A’ Foundry और Metallurgical Engineering कंपनी है। उत्तराखंड के भगवानपुर (हरिद्वार) में दो आधुनिक संयंत्रों का संचालन करने वाली यह कंपनी SG Iron, Cast Steel, Manganese Steel और Alloy Cast Iron जैसे चार प्रमुख Engineering Alloys में 0.5 किलोग्राम से लेकर 5,000 किलोग्राम तक के Customized Safety-Critical Casting Products बनाती है। भारतीय रेलवे के लिए 28 से अधिक स्वीकृत उत्पाद श्रेणियों की आपूर्ति करने वाली इस कंपनी का पोर्टफोलियो Bogie और Coupler Assembly, Wagon और Coach Components तक फैला हुआ है और कंपनी भविष्य में Vande Bharat Metro व वैश्विक निर्यात बाजारों में अपनी पकड़ और मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।
