Wednesday, November 18, 2026 |
Home Corporate Worldपहली छमाही में Manoj Ceramic Limited का राजस्व 99 फीसदी और शुद्ध मुनाफा 68 फीसदी बढ़ा

पहली छमाही में Manoj Ceramic Limited का राजस्व 99 फीसदी और शुद्ध मुनाफा 68 फीसदी बढ़ा

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। मुंबई आधारित सेरामिक और टाइल्स उद्योग की अग्रणी कंपनी Manoj Ceramic Limited ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए अपने Unaudited वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं। घरेलू बाजार में गहरी पैठ, नई परियोजनाओं और नए उत्पादों की लॉन्चिंग के दम पर कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर लगभग दोगुना यानी 98.98 प्रतिशत बढ़कर 163.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 82.07 करोड़ रुपये था। वहीं, कुल राजस्व 99.05 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 82.18 करोड़ रुपये से बढ़कर 163.57 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

मुनाफे के मोर्चे पर भी कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जहां परिचालन लाभ (EBITDA) सालाना आधार पर 52.24 प्रतिशत बढ़कर 11.43 करोड़ रुपये से 17.40 करोड़ रुपये रहा। कर पूर्व लाभ में 66.75 प्रतिशत का उछाल आया और यह 12.89 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि कर पश्चात शुद्ध लाभ 68.11 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 5.87 करोड़ रुपये से बढ़कर 9.87 करोड़ रुपये हो गया। लगभग दोगुने हुए राजस्व आधार पर EBITDA मार्जिन 13.91 प्रतिशत के मुकाबले 10.64 प्रतिशत (327 BPS की कमी) और शुद्ध लाभ मार्जिन 7.15 प्रतिशत की तुलना में 6.04 प्रतिशत (111 BPS की कमी) रहा। इस दौरान कंपनी ने अपने खर्चों को भी प्रभावी ढंग से नियंत्रित रखा, जिससे कर्मचारी लाभ व्यय में केवल 1.42 प्रतिशत और अन्य खर्चों में 16.14 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी हुई।

वित्तीय परिणामों पर टिप्पणी करते हुए Manoj Ceramic Limited के प्रबंध निदेशक ध्रुव रखसिया ने कहा कि, “पहली छमाही कंपनी के लिए बेहद मजबूत रही है और व्यवसाय का बढ़ता पैमाना सीधे तौर पर शुद्ध मुनाफे में परिवर्तित हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी ने अगले तीन वर्षों में 25 से 30 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) बनाए रखने का लक्ष्य रखा है। आने वाले वर्षों में B2C सेगमेंट की हिस्सेदारी बढ़ने से मार्जिन में भी क्रमिक सुधार होने की उम्मीद है, क्योंकि B2C व्यवसाय बेहतर मार्जिन प्रोफाइल और उच्च औसत मूल्य प्राप्ति प्रदान करता है।”

कंपनी प्रोफाइल : वर्ष 1991 में ‘Manoj & Company’ के रूप में स्थापित और मुंबई में मुख्यालय वाली Manoj Ceramic Limited आज एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानकीकृत सेरामिक Contract Manufacturing Public Limited Company के रूप में विकसित हो चुकी है। कंपनी अपने लोकप्रिय ब्रांड ‘MCPL’ के तहत वॉल और फ्लोर टाइल्स, टाइल एडहेसिव, आर्टिफिशियल व नेचुरल मार्बल, ग्रेनाइट और सैनिटरीवेयर की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करती है, जिसका वितरण डीलर्स, रिटेल शोरूम, B2B होलसेल और निर्यात के माध्यम से किया जाता है।



You may also like

Leave a Comment