Wednesday, May 20, 2026 |
Home Automobileमार्च में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 16 प्रतिशत बढ़ी

मार्च में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 16 प्रतिशत बढ़ी

मजबूत घरेलू मांग से वाहनों की थोक बिक्री में आया उछाल

by Business Remedies
0 comments

इक्रा की रिपोर्ट के अनुसार भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढक़र 4.4 लाख यूनिट्स हो गई है और इसमें तिमाही आधार पर 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसकी वजह मजबूत घरेलू मांग को माना जा रहा है।

मजबूत मांग से थोक बिक्री में उछाल
भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढक़र 4.4 लाख यूनिट्स हो गई है और इसमें तिमाही आधार पर 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसकी वजह मजबूत घरेलू मांग को माना जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स ने इस मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन को स्थिर बनाए रखा।

वित्त वर्ष 27 के लिए ग्रोथ आउटलुक
इक्रा की रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में ऑटोमोबाइल की थोक बिक्री वित्त वर्ष 27 में 4-6 प्रतिशत बढऩे की उम्मीद है। इसे जीएसटी में कटौती और नए मॉडल के लॉन्च होने से फायदा होगा। यह संकेत देता है कि आने वाले समय में बाजार में मांग बनी रहने की संभावना है।

रिटेल बिक्री में मजबूत वृद्धि
नए मॉडलों के लॉन्च की लगातार बढ़ती मांग और संशोधित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों के निरंतर सकारात्मक प्रभाव के चलते मार्च में खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। खुदरा बाजार में यह तेजी ऑटो सेक्टर के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

पहली छमाही में गिरावट, दूसरी छमाही में तेज रिकवरी
जीएसटी दरों में बदलाव के बाद वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में थोक बिक्री में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि दूसरी छमाही में इसमें 17 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि हुई। खुदरा बिक्री में भी 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह अब तक के उच्चतम स्तर 46 लाख यूनिट तक पहुंच गई। इससे बाजार में मांग की मजबूती साफ दिखाई देती है।

इन्वेंट्री में कमी, यूवी और निर्यात का योगदान
रिपोर्ट में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) के आंकड़ों का हवाला दिया गया है, जिसके अनुसार खुदरा बिक्री में मजबूती के चलते इन्वेंट्री का स्तर मार्च 2026 तक घटकर लगभग 28 दिन रह गया, जबकि मार्च 2025 के अंत में यह 52-53 दिन और सितंबर 2025 में 60 दिन था। वित्त वर्ष 2026 में यात्री वाहनों की कुल बिक्री में यूटिलिटी वाहनों का हिस्सा 68 प्रतिशत था। हालांकि यूवी वाहनों की बिक्री में सबसे अधिक हिस्सेदारी बनी हुई है, लेकिन जीएसटी दरों में कटौती के बाद मिनी, कॉम्पैक्ट और सुपर-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में बिक्री में थोड़ी वृद्धि हुई है। यूवी सेगमेंट बिक्री का मुख्य चालक बना रहेगा, हालांकि यात्री कारों की मांग में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2026 में निर्यात में 18 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि दर्ज की गई, हालांकि यह वृद्धि अपेक्षाकृत धीमी रही। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वृद्धि भारतीय निर्माताओं द्वारा आपूर्ति बढ़ाने के संकेत देती है।



You may also like

Leave a Comment