नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज | नई दिल्ली आधारित ‘IC Electricals Company Limited’ रेलवे अनुप्रयोगों के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का निर्माण करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु NSE Emerge प्लेटफार्म पर IPO लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के Prospectus से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।
कारोबारी गतिविधियां:
IC Electricals Company Limited का निगमन 2005 में हुआ था। कंपनी रेलवे अनुप्रयोगों के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण में लगी हुई है और Indian Railways को उन्नत इंजीनियरिंग समाधान प्रदान करती है।
इसके Product Range में Regulator, Battery Charger, Emergency Lights, Inverter, Microprocessor-based Control System, Vigilance Control Device, Alternator, Traction Motor और Controller सहित Permanent Magnet Alternator शामिल हैं, जो सभी नवीनतम तकनीकी मानकों के अनुरूप हैं। कंपनी के Product Portfolio में 24 से अधिक Product हैं।
इसके प्रमुख Product Offerings में Electronic Rectifier-cum-Regulating Unit (ERRU), Vigilance Control Device (VCD), Regulated Battery Charger और GPS-based Passenger Announcement and Passenger Information System (PAPIS) शामिल हैं।
कंपनी 25 kV AC Overhead Equipment और Traction Substations के Design, Supply, Installation, Testing और Commissioning को कवर करते हुए Turnkey Railway Electrification Projects भी करती है। कंपनी मुख्य रूप से B2G Model पर काम करती है, ISO 9001:2015 प्रमाणित है और मजबूत गुणवत्ता मानक बनाए रखती है।
IC Electricals Company Limited ने North Eastern Railway के Gorakhpur-Kaptanganj-Valmiki Nagar खंड और East Central Railway के Ara-Sasaram खंड जैसी कई Railway Electrification Projects को सफलतापूर्वक पूरा किया है। कंपनी की Haridwar में 3 निर्माण इकाइयां हैं और ये Research & Development (R&D) सुविधा से सुसज्जित हैं। इन इकाइयों का कुल क्षेत्रफल 1,780.75 वर्ग मीटर है। कंपनी RDSO से प्रमाणित है। 31 मई, 2026 तक कंपनी में 288 स्थायी कर्मचारी कार्यरत थे।
वित्तीय प्रदर्शन:
वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 9,974.85 लाख रुपए का कुल राजस्व और 452.94 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 12,238.88 लाख रुपए का कुल राजस्व और 937.06 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ तथा वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 14,381.17 लाख रुपए का कुल राजस्व और 1,407.63 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 9.84 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
प्रवर्तकों का अनुभव:
63 वर्षीय Sunil Kumar Verma, कंपनी के Promoter और Managing Director हैं। वे 11 नवंबर, 2005 से कंपनी में कार्यरत हैं और बाद में 10 दिसंबर, 2025 से उन्हें Managing Director के रूप में पुनः नामित किया गया।उन्होंने Institute of Management Technology, Ghaziabad से Business Management में स्नातकोत्तर और Meerut University से विज्ञान स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। विद्युत उद्योग में 32 वर्षों से अधिक के व्यापक अनुभव के साथ वे संगठन में बहुमूल्य विशेषज्ञता लाते हैं।
60 वर्षीया Renu Verma कंपनी की Promoter और Non-Executive Director हैं। उन्हें 26 फरवरी, 2024 को Executive Director के रूप में नियुक्त किया गया था और बाद में 22 मार्च, 2025 से उन्हें Non-Executive Director के रूप में पुनः नामित किया गया। उन्होंने Indian Institute of Architects, Bombay से Architecture में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और वे विद्युत उद्योग में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखती हैं।
आईपीओ के संबंध में जानकारी:
IC Electricals Company Limited का IPO NSE Emerge प्लेटफार्म पर 3 जुलाई को खुलकर 7 जुलाई 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 48,39,600 Equity Shares 94 रुपए से 99 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 48 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का Market Lot Size 1200 शेयरों का है और Retail Investors को दो Lot के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी Nexgen Financial Solutions Private Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

