Friday, July 3, 2026 |
Home AutomobileHyundai, Maruti Suzuki को 2025-26 में निर्यात में मजबूत वृद्धि की उम्मीद

Hyundai, Maruti Suzuki को 2025-26 में निर्यात में मजबूत वृद्धि की उम्मीद

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर इंडिया को चालू वित्त वर्ष में घरेलू बाजार में चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल के बीच निर्यात में अच्छी वृद्धि की उम्मीद है। हुंडई मोटर इंडिया चालू वित्त वर्ष में मात्रा के लिहाज से अपने निर्यात में एकल अंकों की वृद्धि की उम्मीद कर रही है। दूसरी ओर मारुति सुजुकी अपने निर्यात में मात्रा के लिहाज से लगभग 20 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रही है। हुंडई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक उन्सू किम ने बताया, “हमारा लक्ष्य दक्षिण कोरिया के बाहर हुंडई का सबसे बड़ा निर्यात केंद्र बनना है। हम आने वाले वर्षों में निर्यात में अपनी वृद्धि को जारी रखने की आकांक्षा रखते हैं।” उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में निर्यात में मजबूत गति आई है। हुंडई मोटर इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 में 1,63,386 वाहनों का निर्यात किया, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा 1,63,155 इकाई था। दूसरी ओर मारुति सुजुकी इंडिया का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में निर्यात बाजारों में चार लाख इकाई बेचने का है।

एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (कॉरपोरेट मामले) राहुल भारती ने हाल ही में बताया था की इस साल (वित्त वर्ष 2025-26) के लिए हमारा लक्ष्य कम से कम चार लाख इकाई के निर्यात का है, जो 2024-25 की तुलना में कम से कम 20 प्रतिशत अधिक है।” उन्होंने कहा कि कंपनी का निर्यात काफी विविधतापूर्ण है और इसकी मौजूदगी करीब 100 देशों में है।



You may also like

Leave a Comment