Thursday, July 16, 2026 |
Home Metro City Specialसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और एनआईसी के मध्य हुआ एमओयू

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और एनआईसी के मध्य हुआ एमओयू

आमजन को सिंगल इंटीग्रेटेड पोर्टल पर मिल सकेगी विभिन्न योजनाओं की जानकारी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत की उपस्थिति में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं एनआईसी के मध्य महत्वपूर्ण एमओयू साइन किया गया, जिसके तहत विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सिंगल इंटीग्रेटेड पोर्टल पर मिल सकेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मुख्यालय अम्बेडकर भवन में निदेशक आशीष मोदी एवं एनआईसी के राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने एमओयू पर साइन कर सहमति जताई। जल्द ही विभाग का पोर्टल नए लुक और आमजन को आसानी से समझने योग्य बनाया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने इसे विभाग लिए बेहतरीन कदम बताया। गौरतलब है कि पिछले दिनों अतिरिक्त मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान पेंशन, छात्रवृति सहित सभी तरह के आवेदन से सत्यापन तक प्रक्रियाओं का सरलीकरण कर तकनीकी रूप से यूजर फ्रेंडली बनाने के निर्देश दिए थे। इस दौरान देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) केसरलाल मीना, एनआईसी से आईडी वरीयानी, संयुक्त निदेशक (आईटी) अमर सिंह मीना सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



You may also like

Leave a Comment