Monday, July 13, 2026 |
Home Corporate World‘Horizon Reclaim (India) Limited’ का IPO खुलेगा आज

‘Horizon Reclaim (India) Limited’ का IPO खुलेगा आज

निवेशक 16 जून 2026 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | Horizon Reclaim (India) Limited रिक्लेम्ड रबर के निर्माण में संलग्न कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण, कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया ऋणों के पूर्ण या आंशिक भुगतान या पुनर्भुगतान, अतिरिक्त संयंत्र एवं मशीनरी की स्थापना के लिए वांछित पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE SME प्लेटफार्म पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 16 जून को होगा बंद।

कारोबारी गतिविधियां:

Horizon Reclaim (India) Limited का निगमन 2006 में हुआ था और यह कंपनी रिक्लेम्ड रबर के निर्माण में लगी हुई है, जो पुराने टायरों, रबर ट्यूबों, ट्रेड पीलिंग और औद्योगिक स्क्रैप जैसी प्रयुक्त रबर सामग्री से प्राप्त रिसाइकिल्ड रबर है।

वित्तीय प्रदर्शन:

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 20.44 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 0.71 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 36.39 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 7.07 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 50.01 करोड़ रुपए का राजस्व और 10.50 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 21.25 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।

IPO के संबंध में जानकारी:

Horizon Reclaim (India) Limited का IPO BSE SME प्लेटफार्म पर आज खुलकर 16 जून 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 52,69,200 Equity Shares 98 रुपए से 103 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 54 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का Market Lot Size 1200 शेयरों का है और Retail Investors को 2 Lot के लिए आवेदन करना होगा। IPO का प्रबंधन प्रमुख Book Running Lead Manager कंपनी GYR Capital Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment