गुरुग्राम। प्रीमियम 350cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने ऑल-न्यू CB350C स्पेशल एडिशनलॉन्च किया।इस रेट्रो-क्लासिक बाइक की बुकिंग अब शुरू हो गई है और यह अक्टूबर 2025 के पहले हफ्ते से पूरे देश में सभी होंडा बिगविंग डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी।नई होंडा CB350C स्पेशल एडिशन की कीमत ₹2,01,900 (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु, कर्नाटक)रखी गई है।
नई CB350C स्पेशल एडिशनपेश करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और CEO, श्री त्सुत्सुमु ओतानी ने कहा:“CB लेगेसी हमेशा से टाइमलेस डिज़ाइन, रिफाइंड परफॉर्मेंस और राइडर्स के साथ गहरा इमोशनल कनेक्ट का प्रतीक रही है। नई CB350C स्पेशल एडिशन के लॉन्च के साथ हम न सिर्फ अपने मिड-साइज़ मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को और मज़बूत कर रहे हैं, बल्कि आज के क्लासिक कस्टमर्स के लिए एक नई पहचान भी बना रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि यह नया अवतार हमारे कस्टमर्स के लिए प्राइड ऑफ ओनरशिप को और बढ़ाएगा।”
इस घोषणा पर बात करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के डायरेक्टर, सेल्स एंड मार्केटिंग, श्री योगेश माथुर ने कहा:“हम बेहद उत्साहित हैं कि हमऑल-न्यू CB350C स्पेशल एडिशनउन राइडर्स के लिए पेश कर रहे हैं, जोBold Moveकरते हैं और परंपरा व आधुनिकता का परफेक्ट ब्लेंड तलाशते हैं। यह मोटरसाइकिल हमारी प्रीमियम मोटरसाइकिल स्ट्रैटेजी में एक अहम पड़ाव है। इसे खास तौर पर उन राइडर्स की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है, जोएक्सक्लूसिविटी, स्टाइल और होंडा की बेमिसाल रिलायबिलिटीको महत्व देते हैं। इसके रिफ्रेश्ड डिज़ाइन एलिमेंट्सनए ग्राफिक्स और स्पेशल एडिशन ब्रांडिंग—इसे सड़क पर एक अलग पहचान देते हैं। हमें खुशी है कि हम यह मोटरसाइकिल अपने बिगविंग नेटवर्क के जरिए ला रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि यह पूरे भारत मेंन्यू-एज कस्टमर्सको आकर्षित करेगी।

