बिजनेस रेमेडीज़/गुरुग्राम। एक प्रमुख उपभोक्ता वित्त कंपनी, होमक्रक्रेडिट इंडिया ने अपना नवीनतम ब्रैंड अभियान- ‘अपग्रेड करें लाइफ के सीन्स’ लॉन्च किया है। उपभोक्ताओं की आकांक्षा के अनुसार उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, यह अभियान घरेलू उपकरणों के लिए ब्रैंड के किफायती, तेज़, तकनीक-सक्षम और लचीले वित्तीय समाधानों की आसानी और सुविधा के बारे में बताता है। नया अभियान यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स और लिंक्डइन सहित डिजिटल प्लैटफॉर्म पर लाइव है।
गर्मियों से जुड़े या ग्रीष्मकालीन परिदृश्यों पर आधारित इस अभियान में दिखाया गया है कि कैसे एक नए एयर कंडिशन, रेफ्रिजरेटर या कूलर की तरह एक छोटा लेकिन सार्थक अपग्रेड मुश्किल और असुविधा को आराम में बदल सकता है और दैनिक जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना सकता है। एक-दूसरे से जुड़े इन पलों को लघु फिल्मों की एक हल्की-फुल्की शृंखला के जरिए कैप्चर किया गया है, जो दिखाती है कि कैसे होम क्रेडिट इंडिया के ‘उज्ज्वल ईएमआई कार्ड मेक’ द्वारा संचालित आसान फाइनैंशियल समाधान जीवन को बेहतर बनाने के लिए उसे मनोरंजन को भावनात्मक नजरिए के साथ मिलाकर, यह अभियान इस बात पर भी जोर देता है कि किसी उपकरण को अपग्रेड करना सिर्फ सुविधाओं से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि यह तो जीवन को बेहतर ढंग से जीने और अनुभव हासिल करने से भी जुड़ा हुआ है।
इस पहली फिल्म में झुलसाने वाली गर्मी में आराम पाने के लिए एक-दूसरे से लडऩे वाले एक भाई-बहन के दृश्य दिखाया गया है। एक नौजवान कूलर की सुकून भरी हवा का आनंद लेते हुए बैठा है, लेकिन तभी अचानक वह अपनी बहन के साथ हवा के लिए लडऩे लगता है। इस तरह एयर फ्लो का रुख अपनी ओर मोडऩे के लिए भाई-बहन के बीच एक जबरदस्त रस्साकशी शुरू हो जाती है। यह नजारा गर्मियों के मौसम में तकरीबन हर भारतीय परिवार में दिखाई दे जाता है। भाई-बहन की लड़ाई जब चरम पर पहुँच जाती है, तो पिता को घर के उपकरण खरीदने के लिए आसान ईएमआई के बारें में होम क्रेडिट इंडिया से एक नोटिफिकेशन मिलता होता है। खुशी से दमकता उनका चेहरा और चमकती आँखें एक स्मार्ट सॉल्यूशन के लिए माहौल बना देती है – अब दूसरी ओर, स्टोर का दृश्य, जहां पिताजी होमक्रक्रेडिट के आसान, तेज़, तकनीकी सक्षम और भरोसेमंद फाइनैंसिंग की मदद से एक नया कूलर खरीद रहे हैं। फिल्म “आप भी नए अप्लायंस के साथ अपग्रेड करें लाइफ के सीन और बनाएँ अपनी #ZindagiHit, होमक्रक्रेडिट की मदद से”। (आप भी अपने जीवन के दृश्यों को नए अप्लायंस के साथ अपग्रेड कर सकते हैं और होमक्रक्रेडिट के साथ #ZindagiHit बना सकते हैं।)

