Tuesday, June 30, 2026 |
Home Business Remediesहीर एक्सप्रेस का नया गाना ‘डोरे डोरे दिल पे तेरे’ हुआ रिलीज

हीर एक्सप्रेस का नया गाना ‘डोरे डोरे दिल पे तेरे’ हुआ रिलीज

by Business Remedies
0 comments
  • चुलबुली रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता
  • दिविता जुनेजा के डेब्यू ने बटोरी तालियाँ
  • तनिष्क बागची के संगीत ने गाने को बनाया डांसिंग एंथमहीर एक्सप्रेस का नया गाना ‘डोरे डोरे दिल पे तेरे’ हुआ रिलीज
  • यूके में शूट, इंटरनेशनल अंदाज में पेश हुआ गाना

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। जब मस्ती भरे बोल, ढोल की थाप और प्यार भरी नोकझोंक मिलें, तो बनता है एक ऐसा गाना जो सिर्फ सुना नहीं, महसूस किया जाता है। ‘हीर एक्सप्रेस’ का नया डांसिंग ट्रैक ‘डोरे डोरे दिल पे तेरे’, 8 जुलाई को जी म्यूजिक कंपनी के जरिए रिलीज हो चुका है, और ये अभी से ही दर्शकों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बना चुका है।
इस गाने की खास बात है इसकी चुलबुली रोमांटिक केमिस्ट्री – जहां एक ओर लडक़ा प्यार से मनाने की कोशिश करता है, वहीं लडक़ी हँसी-ठिठोली में भाव खा रही है। यही मासूमियत और मस्ती इसे बाकी गानों से अलग बनाती है।
रॉयल बर्कशायर (यूके) स्थित डिटन पार्क मैनर में फिल्माए गए इस गाने की हर फ्रेम में ग्लोबल स्टाइल और देसी दिल की झलक मिलती है। गाने में है ढोल की बीट, फलर्टिंग बॉडी लैंग्वेज, और एक ऐसी मॉडर्न लेकिन दिल से जुडऩे वाली वाइब, जो हर उम्र के दर्शक को कनेक्ट करता है।
गीत को नक्श अजीज और हरजोत कौर ने गाया है, संगीत दिया है तनिष्क बागची ने और मस्ती से भरे बोल लिखे हैं श्लोक लाल ने। तीनों की जुगलबंदी ने इसे एक डांसिंग एंथम बना दिया है, जो शादी-ब्याह, कॉलेज फंक्शन्स और इंस्टाग्राम रील्स का नया फेवरिट बन सकता है। लेकिन अगर इस गाने की असली रूह की बात करें, तो वो हैं दिविता जुनेजा। अपने डेब्यू में ही दिविता ने जिस आत्मविश्वास, मासूमियत और नैचुरल स्क्रीन प्रेजेंस से सबको चैंकाया है, वो काबिले – तारीफ है। उनका हर एक्सप्रेशन, हर डांस स्टेप किरदार में घुला नजर आता है, जैसे वो एक्टिंग नहीं, उस पल को जी रही हों। उनके साथ प्रीत कमानी की कैमिस्ट्री पहले से भी ज़्यादा सधी हुई और ग्लोबल नजर आती है। साथ ही, चार्लट हैजलबी और लेटन बेंटा जैसे ब्रिटिश कलाकारों की मौजूदगी इस गाने को एक इंटरनेशनल अपील देती है। गाने की कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी संभाली है आदिल शेख ने – जिन्होंने अपने सिग्नेचर स्टाइल में बॉलीवुड का दिल और यूरोपियन चार्म को खूबसूरती से मिक्स किया है। ‘हीर एक्सप्रेस’ के इस दूसरे ट्रैक में मॉडर्न रोमांस, चुलबुला अंदाज और इंटरनेशनल प्रोडक्शन वैल्यूज का ऐसा तालमेल देखने को मिलता है जो आज की यंग जेनरेशन को ख़ूब भाएगा। वहीं फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ 8 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।



You may also like

Leave a Comment