Wednesday, July 8, 2026 |
Home Business RemediesHeadphones, Remastered : भारत में आया Dyson Ontrack Headphones

Headphones, Remastered : भारत में आया Dyson Ontrack Headphones

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली – Dyson ने भारत में अपने पहले high-fidelity वाले Audio-only headphones Dyson Ontrack का अनावरण किया। इस शानदार प्रोडक्ट को नई दिल्ली में हुए लॉन्च इवेंट में डायसन के चीफ इंजीनियर जेक डायसन और भारत के डायसन ऑनट्रैक हेडफोन्स के एम्बेसडर बादशाह जो की एक संगीत आइकन भी है, उन्होंने पेश किया। उसके बाद इवेंट में आने वाले ओटीटी शो’ ऑनट्रैक टू स्टारडम’ का ट्रेलर भी दिखाया गया, जो दर्शकों को बादशाह की संगीत बनाने के क्रिएटिव सफर की झलक दिखाता है। Dyson Ontrack Headphones with excellent noise cancellation करते हैं और 55 घंटे तक लगातार तल्लीनता से सुनने की सुविधा देते हैं। बाहरी कैप्स और ईयर कुशंस के लिए 2,000 से भी ज्यादा आकर्षक करने वाले रंगों के मेल के साथ हर एक ear cushion को ultra-soft microfiber और अच्छी क्वॉलिटी के फोम से बनाया गया है। जो बहुत आरामदायक है और ध्वनि सील सुनिश्चित करता है। इसकी Multi-Pivot Gimble Arms and Headband में अनोखे रूप से रखी गई बैटरी वजन को समान रूप से बैलेंस करती है।

Jack Dyson, Chief Engineer ने बताया कि “भारत के लोग अच्छी क्वॉलिटी वाले ऑडियो, डिज़ाइन और स्टाइल के लिए डायसन को पसंद करते हैं। डायसन ऑनट्रैक हेडफ़ोन बेहतरीन एएनसी, बेमिसाल साउंड की क्वालिटी और पूरे दिन आराम देने के लिए सर्वोत्तम विकल्प हैं। डायसन ऑनट्रैक ग्राहकों की पहली पसंद बन सके इसके लिए हमने बहुत मेहनत करी है। जो भारत के लोगों के शानदार स्टाइल और बेमिसाल संगीत संस्कृति में चार चांद लगाने की क्षमता रखता है।इस headphones में Dyson के audio engineering mission को बखूबी देखा जा सकता हैं, यह आपको कलाकार की ध्वनि तरंगों में बिना किसी खलल के सराबोर करने के लिए ख़ास बनाया गया है।”

भारत में Dyson Ontrack Headphones के एम्बेसडर बादशाह ने बताया कि “भारत में डायसन ऑनट्रैक हेडफोन्स के शुरुआती उपयोगकर्ताओं में मैं भी एक हूं, मैं इनकी शानदार साउंड क्वालिटी, मनमोहक डिज़ाइन और सारा दिन आराम देने की क्षमता से बेहद खुश हूं। जिस तरह से यह टेक्नोलॉजी में उन्नत है ठीक उसी तरह से यह मेरे व्यक्तिगत स्टाइल और रचनात्मक दृष्टिकोण से भी खूब मेल खाता हैं। डायसन इन्नोवेशन का वही भाव रखता है जिसे मैं एक कलाकार के रूप में पाने की कोशिश करता हूं। इतना ही नहीं मैं ख़ास तौर पर आने वाले ‘Ontrack -to – stardum‘ शो को लेकर बहुत उत्साहित हूं, जहां दर्शक मेरे संगीत बनाने के सफर को करीब से देख पाएंगे।”

Dyson Ontrack में एक खास एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (एएनसी) एल्गोरिदम है, जिसमें 8 माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया गया है साथ ही यह बाहरी आवाज़ को प्रति सेकंड 384,000 बार सैंपल करता है। यह बेहतरीन सामग्रियों और बड़ी बारीकी से डिज़ाइन की गई आंतरिक संरचना से बना है जो 40dB तक के गैर ज़रूरी शोर को खत्म करता है। 40 mm, 16-ohm के नियोडिमियम स्पीकर ड्राइवर्स और उन्नत ऑडियो सिग्नल प्रोसेसिंग के ज़रिए डायसन ऑनट्रैक यह तय करता है, कि हर एक शब्द सटीकता से पहुंचे।

ये headphones कम से कम 6 हर्ट्ज और ज़्यादा से ज़्यादा 21,000 heartz तक की frequency को पुनः प्रस्तुत करते हैं, जिससे आपको गहरे सब-बास का अनुभव होता है और उच्च फ्रीक्वेंसी रेंज में स्पष्ट ध्वनि सुनाई देती है। साथ ही, स्पीकर हाउसिंग को कान की ओर 13˚ के कोण पर झुकाया गया है ताकि अधिक direct audio response मिले। Dyson Ontrack में 55 घंटे तक की बैटरी लाइफ है, साथ ही यह एएनसी चालू होने पर भी दो सप्ताह तक सुनने की सुविधा देता है। दो उच्च क्षमता वाली लिथियम-आयन बैटरी सेल्स को हेडबैंड में लगाया गया है, जिससे वजन समान रूप से बैलेंस होता है। एएनसी चालू और बंद करने के लिए बस किसी भी ईयर कप पर दो बार टैप करना पड़ता है



You may also like

Leave a Comment