Monday, July 13, 2026 |
Home Corporate WorldHDFC Securities ने कर्मचारियों की सुविधा और ग्राहक सेवा में बेहतरी के लिए की हाइब्रिड और रिमोट वर्क पॉलिसी की घोषणा

HDFC Securities ने कर्मचारियों की सुविधा और ग्राहक सेवा में बेहतरी के लिए की हाइब्रिड और रिमोट वर्क पॉलिसी की घोषणा

by Business Remedies
0 comments

मुंबई, 22 मई 2026: भारत की मशहूर स्टॉकब्रोकिंग कंपनियों में से एक, एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ ने आज काम करने का अपेक्षाकृत अधिक लचीला, विविधीकृत और कर्मचारी-केंद्रित माहौल प्रदान करने के लिए, काम करने के कई नए तरीकों की घोषणा की। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की घोषणा के अनुरूप है। कंपनी इन उपायों के ज़रिये उत्पादकता को बढ़ावा देना चाहती है, साथ ही कर्मचारियों को काम और निजी ज़िंदगी के बीच संतुलन बनाने में मदद करते हुए वाह्य परिदृश्य के अनुसार खुद को ढालना चाहती है।

इस पहल के तहत, 1 जून 2026 से, सभी कॉर्पोरेट और सहायता (सपोर्ट) विभाग, जिनमें परिचालन, सूचना प्रौद्योगिकी, वित्त, मानव संसाधन, जोखिम, अनुपालन, विधि एवं सचिव स्तरीय, अनुसंधान और मार्केटिंग शामिल हैं, वे हाइब्रिड मॉडल में काम करेंगे। अगले दो महीनों तक, ये विभाग हर सप्ताह दो दिन घर से (रिमोट) काम करेंगे। इस लचीले मॉडल की समीक्षा इस अवधि के अंत में की जाएगी, जो वाह्य परिस्थितियों और काम की ज़रूरतों पर आधारित होगी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी, नीतिका भाटिया ने इस पहल पर अपनी टिप्पणी में कहा, “हम काम के भविष्य को नया स्वरूप प्रदान कर मिसाल कायम करना चाहते हैं। हम ऐसी मज़बूत, नवोन्मेषी और कर्मचारियों की सुविधा पर केंद्रित संस्कृति का निर्माण करना चाहते हैं जो बेहतरीन प्रदर्शन को बढ़ावा दे। यह हाइब्रिड मॉडल हमारे कर्मचारियों को सशक्त बनाने, काम में तेज़ी लाने और अपने ग्राहकों को शानदार सेवा प्रदान करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की बेहतरीन मिसाल है।”

सुश्री भाटिया ने कहा, “हमारी इंजीनियरिंग, ग्राहक अनुभव और डिजिटल अकाउंट खोलने वाली टीमें पूरी तरह से घर से (रिमोट) या किसी भी जगह से काम करती रहेंगी। इससे हमें पूरे देश में मौजूद अपेक्षाकृत अधिक बड़े और विविधीकृत प्रतिभा पूल तक पहुंच बनाने में मदद मिलती है, और हमारे कर्मचारियों को अधिक से अधिक लचीलापन हासिल होता है।”

एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ ने इससे पहले भी काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने के प्रति प्रतिबद्धता जताई थी। कंपनी ने घोषणा की थी कि 1 अप्रैल 2026 से, सभी शाखाएं हर हफ्ते शनिवार को पूरी तरह से बंद रहेंगी। यह बदलाव – पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को शाखाएं खुली रखने के फैसले – के बाद किया गया था और बेहद आसानी से अमल में आ गया। ग्राहक सेवा पर इसका कोई प्रतिकूल असर नहीं हुआ जिसका श्रेय एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के 24/7 उपलब्ध डिजिटल प्लेटफॉर्म को जाता है।

काम करने के इन लचीले तरीकों की घोषणा से कर्मचारियों का ध्यान रखने, नए प्रयोगों को बढ़ावा देने और अपने ग्राहकों को बेहतरीन सेवा देने के प्रति एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ की प्रतिबद्धता ज़ाहिर होती है।



You may also like

Leave a Comment