मुंबई, 20 अक्टूबर, 2024 प्रमुख NBFC HDB Financial Services Limited (HDBFS) ने प्रो कबड्डी लीग में हरियाणा स्टीलर्स के साथ साझेदारी की घोषणा की है। व्यक्तियों की योग्यता के अनुसार क्षमता को सामने लाने व उन्हें सशक्त बनाने के एक साझा दृष्टिकोण के साथ, सहयोगात्मक प्रयास लाखों भारतीयों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम करेगा, जो “कर हासिल” की भावना को दर्शाता है।
राजस्थान में 157 शाखाओं के एक मजबूत नेटवर्क के साथ, एचडीबीएफएस लोगों को उनके सपनों को पूरा करने में मदद करने के लिए वित्तीय समाधान सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। HDBFS उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, दोपहिया वाहन, वाणिज्यिक वाहन, निर्माण उपकरण, माइक्रो फाइनेंस, संपत्ति पर ऋण, व्यवसाय और व्यक्तिगत ऋण के साथ ही गोल् लोन जैसे उत्पादों की एक श्रृंखला प्रदान करता है, जो आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदलने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
यह साझेदारी एक रोमांचक समय पर हुई है, जब एचडीबीएफएस कमर्शियल व्हीकल और ट्रैक्टर लोन पर विशेष त्योहारी ऑफर्स पेश कर रहा है। इस त्यौहारी सीजन में, ग्राहक ₹50,000* तक के सुनिश्चित वाउचर प्राप्त कर सकते हैं और रोमांचक उपहार जीतने का मौका पा सकते हैं। यह ऑफर 31 दिसंबर, 2024 तक वैध है। पूछताछ और ग्राहक सहायता के लिए, ग्राहक 08046912142 पर एक मिस्ड कॉल दे सकते हैं।
एचडीबीएफएस के एमडी और सीईओ श्री जी. रमेश ने कहा, “हरियाणा स्टीलर्स के साथ यह साझेदारी आकांक्षी भारत को बड़े सपने देखने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करती है। इस साझेदारी के माध्यम से हमारा उद्देश्य व्यक्तियों को ‘कर हासिल’ के लिए प्रेरित करना है – हमारे वित्तीय समाधानों के साथ अपने सपनों को साकार करना और इस दौरान उनकी जीत का जश्न मनाना।”
हरियाणा स्टीलर्स के सीईओ दिव्यांशु सिंह ने कहा, “हम एचडीबीएफएस को अपना भागीदार बनाकर रोमांचित हैं। लीग ने भारत भर में अपार लोकप्रियता हासिल की है और हरियाणा स्टीलर्स आकांक्षी भारत का सच्चा प्रतिनिधि है। इस साझेदारी के माध्यम से एचडीबीएफएस हरियाणा स्टीलर्स के प्रशंसकों के मजबूत आधार का लाभ उठा सकता है और अपनी पहुंच का विस्तार कर सकता है। हम देश भर में व्यक्तियों को प्रेरित करने में मदद करने के लिए एचडीबीएफएस के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।”

