Wednesday, March 11, 2026 |
Home » कॉरपोरेट टैक्स में कटौती से अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति : पीयूष गोयल

कॉरपोरेट टैक्स में कटौती से अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति : पीयूष गोयल

by Business Remedies
0 comments

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को दोबारा फास्ट-ट्रैक पर लाने के लिए सरकार ने अबतक का सबसे बड़ा कदम उठाया है। कॉरपोरेट टैक्स में लगभग 10 प्रतिशत की कटौती से अर्थव्यवस्था को आवश्यक तेजी मिलेगी। गोयल ने कहा कि कॉरपोरेट टैक्स की दर कम करने की वित्त मंत्री की घोषणा से अर्थव्यवस्था को वह आवश्यक तेजी मिलेगी, जिसकी हम सभी उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने सिलसिलेवार तरीके से कई कदम उठाए हैं और आज का कदम इन सब में सबसे बड़ा है।  सरकार ने नरम पड़ती अर्थव्यवस्था को गति देने तथा निवेश एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की हैं, जिसमें कॉरपोरेट टैक्स की दर करीब 10 प्रतिशत कम करना, एफपीआई के पूंजीगत लाभ पर अधिभार के रूप में लगने वाला धनाढ्य कर वापस लेना, सीएसआर का दायरा बढ़ाना आदि शामिल है।वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ये घोषणाएं करते हुए कहा कि इनसे सरकारी खजाने पर 1,45,000 करोड़ रुपए का बोझ आएगा। गोयल ने कहा कि राजस्व पर पडऩे वाले इस बोझ से कॉरपोरेट को लाभ होगा।



You may also like

Leave a Comment