नई दिल्ली। ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड एक एकीकृत EPC कंपनी है जिसे बड़े पैमाने पर संस्थागत, सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और वाणिज्यिक विकास परियोजनाओं को पूरा करने का दो दशकों से अधिक का अनुभव है।
कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को IIT Delhi से सेक्टर-3, R.K. Puram, Delhi स्थित IITD Extension Campus में आवासीय भवन (3 Bedroom + Ground Floor + 11 Bedroom) के निर्माण और संबद्ध सेवाओं के लिए ऑर्डर मिला है।
निविदा 27 फरवरी, 2026 को “Government e-Procurement System” पर खोली गई और मूल्यांकन के अनुसार ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने सबसे कम बोली (बोली रैंक- L1) लगाई है और उसे निम्नतम बोलीदाता के रूप में चुना गया है।
ऑर्डर का मूल्य 98,84,83,276/- रुपए है। ऑर्डर को पूरा करने की अवधि 18 महीने है।
कारोबारी गतिविधियां: ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड एक एकीकृत EPC कंपनी है जो संस्थागत, सामाजिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सार्वजनिक भवनों, हवाई अड्डों, रेलवे टर्मिनलों, स्वास्थ्य सुविधाओं और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। 40 वर्षों से अधिक के अनुभव, 37 से अधिक पूर्ण परियोजनाओं और मजबूत आंतरिक इंजीनियरिंग, MEP और HVAC क्षमताओं के साथ, कंपनी 11 राज्यों में प्रमुख सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रही है।

