नई दिल्ली। Online shopping भारत में लाखों लोगों के जीवन का तरीका बन गई है। इसलिए सतर्क रहना बहुत आवश्यक हो चुका है। Cyber धोखेबाज लगातार अपने तरीकों में सुधार कर रहे हैं, वो नकली websites, scam calls और malicious apps बनाते हैं, जो भोले-भाले ग्राहकों को भ्रमित करके उन्हें चूना लगा देते हैं।
इन खतरों से ग्राहकों की सुरक्षा करने के लिए Flipkart ने Online shopping करते वक्त रखने वाली सावधानियों की एक guideline जारी की है। यह guide अपने Flipkart account और data को सुरक्षित रखने के लिए सरल और प्रभावशाली उपाय बताती है। चाहे संदिग्ध link हो या फिर धोखाधड़ी वाली call, cyber दुनिया में सुरक्षित रहने के उपाय निम्नलिखित हैं।
Online shopping सुरक्षित रहने और click करने से पहले ही scam को पहचानने के उपाय हैं; scam calls और social engineering से सावधान रहें। अविश्वसनीय रूप से अच्छे दिखने वाले offers के जाल में न फँसें। Malicious links से सतर्क रहें, ये SMS, email या pop-ups द्वारा भेजे जा सकते हैं। Message या email द्वारा भेजे गए malicious link पुरस्कार या तुरंत account update करने का झांसा देकर spyware install कर देते हैं या फिर phishing sites पर redirect कर देते हैं। इसलिए अज्ञात links पर click न करें और संदिग्ध messages को तुरंत delete कर दें। केवल सत्यापित platform पर भरोसा करें। नकली app या website के संकेतों को जाँच लें – गलत spelling, smudged logos से पहचान करें। Website पर टूटी हुई cart, inactive menu, और security certificate न होना (address bar में lock icon न होना) खतरे का संकेत है।
अपने account को मजबूत और सुरक्षित बनाएं। अपनी device की निगरानी करते रहें। संदिग्ध गतिविधि की फौरन सूचना दें। नकली SMS, call या app की Flipkart help center पर तुरंत सूचना दें। आपके alert से हजारों अन्य ग्राहकों का बचाव हो सकता है। Cyber scam गंभीरता, भ्रम और विश्वास का सहारा लेकर बढ़ते हैं। आप अपने आप को जितना अधिक सूचित रखेंगे, जालसाजों के लिए आपको फँसाना उतना ही अधिक मुश्किल हो जाएगा। Flipkart digital सुरक्षा उपायों में लगातार सुधार कर रहा है। आप भी सतर्क रहकर, source का सत्यापन करके, और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देकर सुरक्षा बढ़ाने में अपना योगदान दे सकते हैं।

