Saturday, August 29, 2026 |
Home Metro City Specialफिट टू फाइट स्पोर्ट्स एकेडमी की दूसरी शाखा शुरू

फिट टू फाइट स्पोर्ट्स एकेडमी की दूसरी शाखा शुरू

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। झोटवाड़ा के नांगल जैसा बोहरा स्थित लक्ष्मण रेखा वर्धमान स्वपनलोक में फिट टू फाइट स्पोर्ट्स एकेडमी की दूसरी शाखा का शुभारंभ किया गया।
एकेडमी के निदेशक दिनेश भाटी ने बताया कि इसमें बच्चे, महिला व पुरुष को कराते, बॉक्सिंग, मिक्स मार्शल आर्ट्स, वेट लॉस व वेट गेन, जूम्बा, कार्डियो इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस शुभ अवसर पर वार्ड 12 की पार्षद रश्मि राजेंद्र सेनी करोडिय़ा, वार्ड 13 के पार्षद रणवीर सिंह, श्री सिद्धि विनायक कोलोनाईजर्स के राजेंद्र शर्मा, डिप्टी एसपी सोनचंद लाडऩा, आईजी ऑफिस के सीआरओ भवानी शंकर सिद्धा, कमांडेंट मनीन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच दुर्गालाल भाटी, बस्तीराम, ग्यानेश्वर पांडे, बाबूलाल भाटी, रघुवीर सिंह कविया ने बधाईयां देते हुए मंगल कामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान पंकज भाटी, दिनेश भाटी, राकेश भाटी सहित भाटी परिवार ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं सम्मान किया। फिट टू फाइट जिम में अनुभवी प्रशिक्षक क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कराएंगे।



You may also like

Leave a Comment